October 2023 Holiday Plan : त्योहारों का सीजन आ गया है। अक्तूबर माह की शुरुआत ही महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व से होती है। इस दिन सरकारी अवकाश रहता है। वहीं अक्तूबर माह में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व भी मनाया जा रहा है।
October Holiday Plan: अक्तूबर में मिल रहीं इतनी छुट्टियां, इन तारीखों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान
अक्तूबर माह में कितनी छुट्टियां
माह की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। 30 और 1 अक्तूबर को वीकेंड है और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती है। ऐसे में अगर आपकी शनिवार और रविवार छुट्टी रहती है तो तीन दिन का लंबा वीकेंड घूमने के लिए मिल जाएगा। शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरु हो रही है, 23 अक्तूबर को महानवमी और 24 अक्तूबर को दशहरा है। कुछ जगहों पर नवमी और दशहरा में दो दिन का अवकाश रहेगा, वहीं कुछ जगहों पर सिर्फ दशहरा की छुट्टी रहेगी। महीने के अंत में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस मनाया जाता है। कई जगहों पर इस मौके पर अवकाश रहता है। इस बार अक्तूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इन पांच रविवार को भी बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
अक्तूबर में छुट्टियों की लिस्ट
2 अक्टूबर 2023 - सोमवार महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023 - शनिवार, महालया
18 अक्टूबर 2023 - बुधवार, कटि बिहु
21 अक्टूबर 2023 - शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर 2023 - सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी
24 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023 - बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
26 अक्टूबर 2023 - गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर 2023 - शनिवार, लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
अक्तूबर में कब सफर पर जा सकते हैं?
इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं और घूमने की योजना है माह की शुरुआत में लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इस तरह से आपको तीन दिन की लगातार छुट्टी मिल सकती है। 21-22 अक्टूबर को वीकेंड हैं और 24 को दशहरा की छुट्टी है। बीच में 23 अक्टूबर का अवकाश लेकर आप चार दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।