World Tourism Day 2023 : प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में ये दिन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व में कई पर्यटन स्थल हैं जो देसी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
World Tourism Day 2023: कम पैसों में करनी है विदेश यात्रा? भारतीयों के घूमने के लिए ये हैं बेहद सस्ते देश
नेपाल
नेपाल भारतीय यात्रियों के लिए बजट यात्रा का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वत, तीर्थ स्थल, और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपए से कम होती है। इसके अलावा नेपाल के लिए वीजा की जरुरत नही होती।
श्रीलंका
भारत के नजदीकी देशों में श्रीलंका का नाम शामिल है, जहां पर्यटक आसानी से घूमने जा सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका एक और सस्ता विकल्प हो सकता है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल, और सुखद खाना उपलब्ध है।
थाईलैंड
हर साल अधिकतर भारतीय पर्यटक थाईलैंड की यात्रा पर जाते हैं। थाईलैंड घूमने में अधिक पैसे व्यय नहीं करते पड़ते। विदेश की बजट यात्रा के लिए थाईलैंड एक लोकप्रिय गंतव्य है, जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरत सौंदर्य, खास खाना, और धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षित करता है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के समुद्र तट, सुंदर पर्वत और प्राकृतिक नजारे यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।