फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Travel Destination: नवंबर में है घूमने की योजना तो बजट में करें इन जगहों की सैर

Wed, 01 Nov 2023 01:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi
नवंबर में घूमने की जगहें - फोटो : istock

Best Tourist Places To Visit in November : नवंबर माह की शुरुआत त्योहारों के साथ हुई है। महीने के पहले दिन ही करवा चौथ का पावन पर्व है। इस महीने में दिवाली और छठ का पर्व भी है। ऐसे में नवंबर माह में त्योहारों की छुट्टियों समेत दो लॉन्ग वीकेंड हैं। इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आप भरपूर लाभ उठा सकते हैं। परिवार या दोस्तों संग कुछ सुकून और यादगार वक्त बिताना चाहते हैं तो सफर की योजना बनाएं।



नवंबर के महीने में सर्दियों की शुरुआत होने लगती है। इस माह ठंडी हवाएं महसूस होने लगती हैं। ऐसे में मौसम खुशनुमा और कई जगहों पर घूमने के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहता है। इस माह अगर घूमने की योजना है, तो कुछ स्थानों की सैर पर जा सकते हैं। यहां नवंबर माह में घूमने के लिए ऐसी जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं तो मौसम के लिहाज से बेहतरीन रहेंगे, साथ ही यहां बजट में सैर की जा सकती है।

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi
Coorg - फोटो : istock

कुर्ग

कर्नाटक में एक स्थान ऐसा भी है, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। इस स्थान का नाम कुर्ग है। कुर्ग में नवंबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। इस छोटे से हिल स्टेशन में हरियाली और प्राकृतिकता के बीच छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाता है। कुर्ग शांत और सुकून देने वाली जगह है, जहां लोग ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने जा सकते हैं।

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi
मनाली - फोटो : instagram/jenniferwinget

मनाली

नवंबर के महीने में हिमाचल प्रदेश के सुंदर हिल स्टेशनों की सैर के लिए जा सकते हैं। मनाली पर्यटकों के पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है, जो इस महीने बर्फ से ढकने लगता है। हालांकि नवंबर में बहुत अधिक बर्फबारी नहीं होती, ऐसे में घूमने के लिए यह महीना उपयुक्त है। देवदार के जंगलों से घिरे मनाली से कुछ किलोमीटर दूर एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं। अटल टनल के पास फोटोशूट करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Facebook/World of Rajasthan

जैसलमेर

राजस्थान के शहरों और पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए सर्दी का मौसम बेहतर समय होता है। नवंबर के महीने में आप जैसलमेर की सैर पर जा सकते हैं। जैसलमेर का फेस्टिव माहौल, स्थानीय बाजार, किले व महल आपको अलग ही अनुभव कराएंगे। इस महीने जैसलमेर में रेत ठंडी रहती है। उमस और पसीने की परवाह किए बिना आप रेगिस्तान में घूम सकते हैं और शाही खातिरदारी का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi
tawang arunachal pradesh - फोटो : istock

तवांग

अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में नवंबर के महीने में घूमने के लिए बुकिंग करा लें। इस महीने तवांग की पहाड़ियों पर खुशनुमा और ठंडा मौसम होता है। यहां आप ठंड, बर्फबारी और हरियाली का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों के अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed