फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Holiday Plan: इस महीने दिवाली और छठ समेत हैं इतनी छुट्टियां, इन तारीखों पर बनाएं घूमने की योजना

Wed, 01 Nov 2023 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
November 2023 Calendar Diwali-Chhath Puja Bank Holiday List In November Travel Holiday Plan
नवंबर में घूमने के लिए छुट्टियां - फोटो : istock

Bank Holiday List In November : त्योहारों का मौसम है। इस महीने कई बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं। नवंबर का महीना मौसम में बदलाव के साथ ही कई सारे पर्वों का माह होता है। महीने की शुरुआत करवा चौथ से हो रही है। करवा चौथ के बाद पांच दिवसीय दीपावली का पावन पर्व है। साथ ही छठ पूजा और गुरु नानक जयंती है।



राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण नवंबर के महीने में कई अवकाश मिल रहे हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद रहेंगे। लंबे समय से छुट्टियों का इंतजार है, तो यह महीना बेहद उपयुक्त है। नवंबर माह में मिल रही छुट्टियों का आप फायदा उठा सकते हैं और परिवार व दोस्तों संग अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

नवंबर महीने की छुट्टियों पर घूमने की इच्छा है तो कब कितनी छुट्टियां मिल रही हैं, ये जान लें ताकि सफर की योजना छुट्टियों के मुताबिक बना सकें। त्योहारों पर मिल रही छुट्टियों के साथ ही इस महीने मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड के बारे में भी जान लें।
 

November 2023 Calendar Diwali-Chhath Puja Bank Holiday List In November Travel Holiday Plan
बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला

नवंबर माह में कितनी छुट्टियां

नवंबर महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य स्पेसिफिक हैं। शुरुआत दिवाली की छुट्टी से होगी। दिवाली 12 नवंबर को है, इस दिन रविवार है। 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इस तरह आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 से 13 नवंबर तक अवकाश है।

इस महीने आपको दो वीकेंड कॉम्बो मिल रहे हैं। 20 नवंबर को छठ की छुट्टी है। इसके पहले शनिवार और रविवार का वीकेंड भी मिल रहा है। 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। छुट्टी के लिहाज से 25, 26 और 27 नवंबर को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है।

November 2023 Calendar Diwali-Chhath Puja Bank Holiday List In November Travel Holiday Plan
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला

नवंबर छुट्टियों की सूची

1 नवंबर 2023 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर 2023 - रविवार  
10 नवंबर 2023 - वंगाला महोत्सव (शिलांग)
11 नवंबर 2023 - दूसरा शनिवार
12 नवंबर 2023 - रविवार
13 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, गंगटोक, देहरादून, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर)
14 नवंबर 2023 - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु)
15 नवंबर 2023 - भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चाकौबा/भ्रातृ द्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ शिमला)

विज्ञापन
विज्ञापन
November 2023 Calendar Diwali-Chhath Puja Bank Holiday List In November Travel Holiday Plan
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

19 नवंबर 2023 - रविवार
20 नवंबर 2023 - छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना, रांची)
23 नवंबर 2023 - सेंग कुत्सनेम/इगास-बग्वाल (देहरादून, शिलांग)
25 नवंबर 2023 - चौथा शनिवार
26  नवंबर 2023 - रविवार
27 नवंबर 2023 - गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बेलापुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
30 नवंबर 2023 - कनकदास जयंती (बेंगलुरु)

विज्ञापन
November 2023 Calendar Diwali-Chhath Puja Bank Holiday List In November Travel Holiday Plan
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : PTI
नवंबर में कब सफर पर जा सकते हैं

नवंबर महीने दो लॉन्ग वीकेंड है, जिसमें आप घूमने की योजना बना सकते हैं। दिवाली में आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को छुट्टी है। इसके पहले 11 और 12 को वीकेंड है। अगर आपको वीकेंड पर छुट्टी मिलती है तो चार दिन घूमने के लिए आप किसी भी खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। दिवाली पर बनारस या अयोध्या जाना भी बेहतर मौका हो सकता है। गुरु नानक जयंती के मौके पर मिल रहे 25, 26 और 27 नवंबर की लॉन्ग वीकेंड पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। पास ही हिमाचल प्रदेश के सुंदर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed