फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: इन जगहों से दिखता है सबसे सुंदर चांद, करवा चौथ पर पत्नी संग करें दीदार

Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Visit Romantic Places To See Beautiful Moon During Karwa Chauth
couple at beach night - फोटो : istock

Karwa Chauth 2023: इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ दंपत्तियों के जीवन से बेहद खास पर्व है। इस पर्व में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से उपवास करती हैं। शाम में पूजा के बाद चांद को देखकर पति की मौजूदगी में व्रत खोलती हैं। इस मौके पर पति भी पत्नी का साथ देते हैं। शाम में उनके साथ पूजा करते हैं और पानी पिलाकर व्रत पूरा कराते हैं। पति करवा चौथ पर पत्नी को कुछ तोहफा भी दे सकते हैं। साथ ही पत्नी संग वक्त बिताने के लिए कहीं घूमने या लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।



चूंकि यह पर्व पति-पत्नी और चांद से जुड़ा हुआ है, इसलिए करवा चौथ के मौके पर उन जगहों से चांद का दीदार करने जा सकते हैं, जहां से करवा चौथ के चांद का नजारा सबसे सुंदर दिखें। यहां भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां से चांद की चांदनी हर तरफ खूबसूरत दृश्य को बिछाती है। आइए जानते हैं करवा चौथ के चांद का करें दीदार।

Karwa Chauth 2023 Visit Romantic Places To See Beautiful Moon During Karwa Chauth
beach - फोटो : istock

कन्याकुमारी बीच, तमिलनाडु

तमिलनाडु में एक स्थान है, जहां अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर मिलता है, इसका नजारा कन्याकुमारी बीच से देखने को मिलता है। यहां स्थित व्यू पाइंट से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। रात के वक्त जब चांद की चांदनी समुद्र पर पड़ती है तो बेहद खूबसूरत लगता है। करवा चौथ के मौके पर कन्याकुमारी बीच से चांद को निहार सकते हैं।

Karwa Chauth 2023 Visit Romantic Places To See Beautiful Moon During Karwa Chauth
Marine Drive, Mumbai - फोटो : Pixa

मरीन ड्राइव, मुंबई

मुंबई का मरीन ड्राइव सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। मरीन ड्राइव को क्वीन्स नेकलेस भी कहा जाता है। यहां से अरब सागर का शानदार नजारा देखने को मिलता है। शाम के वक्त मरीन ड्राइव पर वक्त गुजारने, समुद्र की लहरों की आवाजें और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए लोग पहुंचते हैं। मरीन ड्राइव से चांद की चांदनी भी शानदार दिखती है। मुंबई के रहने वाले हैं तो करवा चौथ की पूजा के बाद पत्नी संग मरीन ड्राइव घूमने जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Visit Romantic Places To See Beautiful Moon During Karwa Chauth
Pushkar - फोटो : Pixabay

पुष्कर झील, राजस्थान

राजस्थान का पुष्कर एक पवित्र शहर है,जहां भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर स्थित है। यहां वार्षिक ऊंट मेले का आयोजन होता है , जो काफी प्रसिद्ध है। यहां स्थित खूबसूरत झील से चांद की चांदनी का नजारा अद्भुत दिखता है। आसपास के रहने वाले हैं तो करवा चौथ पर शाम के वक्त झील किनारे जीवनसाथी के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए जा सकते हैं और यहां से करवा चौथ के चांद का दीदार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Visit Romantic Places To See Beautiful Moon During Karwa Chauth
camping - फोटो : Pixabay

चंद्रशिला, उत्तराखंड

उत्तराखंड में चंद्रशिला गढ़वाल है, जो हिमालय में एक शिखर है, जो चार हजार मीटर की ऊंचाई पर है। चंद्रशिला एक ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है, जहां रात के वक्त बर्फ से ढकी चोटियों पर चांद की चांदनी बेहद खूबसूरत दिखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed