Newly Married Couple Trip First Time : शादी के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को समझने, उनके साथ वक्त बिताने के लिए अक्सर घूमने जाते हैं। कभी नवविवाहित डिनर डेट पर जाते हैं, तो कभी किसी सफर पर रवाना होते हैं। अक्सर शादी के तुरंत बाद पति-पत्नी घूमने के लिए किसी सुदूर जगह पर जाते हैं, इसे हनीमून कहा जाता है। पहली बार जब कपल घूमने जाते हैं तो उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Couple Trip: शादी के बाद कपल पहली बार जा रहे हैं घूमने तो रखें इन बातों का ध्यान
सही जगह का चयन
यात्रा के लिए किसी जगह का चयन करते समय पार्टनर की पसंद नापसंद को समझें। अक्सर शादी के बाद जब पहली बार लोग सफर पर जाते हैं तो उन्हें साथी की पसंद पता नहीं होती और वह उनकी मनपसंद जगह के बारे में पूछते भी नहीं। ऐसे में जब कपल घूमने पहुंचता है तो कई बार साथी असहज महसूस कर सकते हैं, जिससे उनके सफर का मजा किरकिरा हो जाता है।
पार्टनर की पसंद पर ध्यान
जगह के चयन में पार्टनर की सहमति के साथ ही सफर के दौरान भी उनकी पसंद को समझें। पहली बार किसी ट्रिप पर जाते समय ध्यान रखें कि अपनी मर्जी साथी पर न थोपें। सफर की प्लानिंग में पार्टनर को शामिल करना न भूलें। ठहरने से लेकर पसंदीदा खाना और खरीदारी सभी में साथी को शामिल करें।
सफर में न हों पैनिक
सफर के दौरान अक्सर लोग पैनिक हो जाते हैं। पसंद के मुताबिक कुछ न होने से लोगों का मूड खराब हो जाता है। फ्लाइट या ट्रेन लेट होने, सफर के दौरान मौसम खराब होने, पार्टनर के कुछ देर के लिए आपसे दूर हो जाने या किसी भी कारण से तनाव या गुस्से में न आएं।
सिर्फ होटल में वक्त न बिताएं
शादी के बाद पहली ट्रिप कपल के लिए खास होती है। इस खास ट्रिप का आनंद लें। सिर्फ रूम में रहकर आराम करने या आलस करने से सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा। पार्टनर के साथ होटल की अन्य सुविधाओं, जैसे स्वीमिंग पूल, स्पा, जिम आदि का लुत्फ उठाएं और बाहर साइट सीइंग के लिए भी जरूर जाएं।