फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर बनाएं मध्य प्रदेश घूमने का प्लान, इन 6 जगहों पर शानदार बीतेंगी छुट्टियां

Tue, 26 Nov 2019 10:14 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
New Year Tour Package in Madhya Pradesh,  madhya Pradesh Tour Plan for New Year
Tourism - फोटो : Pixabay

प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। पर्यटन के लिहाज से यहां काफी कुछ देखने और घूमने लायक है। पहाड़ों से गिरते झरने, सतपुड़ा पर्वत की खूबसूरती, घने जंगल हों या फिर यहां के ऐतिहासिक स्मारक, बड़ी संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचते हैं। आप भी चाहें तो नए साल पर अपनी छुट्टियां बिताने यहां पहुंच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में:

New Year Tour Package in Madhya Pradesh,  madhya Pradesh Tour Plan for New Year
Sanchi

सांची
मध्यप्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है- सांची, जहां भगवान बुद्ध ने काफी समय बिताया था। यह अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। सांची का स्तूप भारत के अमूल्य धरोहर में से एक है। इसका नाम यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज में दर्ज हुआ है।

New Year Tour Package in Madhya Pradesh,  madhya Pradesh Tour Plan for New Year
रायसेन किला - फोटो : Social media

सामाजिक समरसता का प्रतीक- रायसेन
मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में शुमार रायसेन का नाम आते ही सबके जुबां पर वहां का हेरिटेज ट्रायंगल आता है। यहां की खास बात है मंदिर और मस्जिद दोनों एक ही परिसर में बने हुए हैं। रायसेन का किला प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है ही, यहां के इतिहास का भी परिचय दिलाता है। रायसेन से किसी भी बस में बैठकर कर किले तक पहुंचा जा सकता है। किला घूमने का कोई पैसा या टिकट नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Tour Package in Madhya Pradesh,  madhya Pradesh Tour Plan for New Year
तितलियां(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

तितली गार्डन में दिखेगा मनोरम नजारा
रायसेन का तितली गार्डेन पूरे भारत में मशहूर है। यहां 65 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। यह गार्डेन मध्यप्रदेश के गांव गोपालपुर में स्थित है। जहां जाने के लिए दस रुपये का टिकट लगता है। तितलियों के अलावा यहां कई अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे भी पाएं जाते है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती हर तरफ आकर्षित करती है।

विज्ञापन
New Year Tour Package in Madhya Pradesh,  madhya Pradesh Tour Plan for New Year
Panchmarhi

पचमढ़ी
पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन है, जिसे 'क्विन ऑफ सतपुड़ा' भी कहते हैं। यहां पांच पांडवों ने आज्ञातवास के समय ज्यादा समय बिताया था,जिसके बाद इसका नाम पचमढ़ी हो गया। पचमढ़ी का सुहावना मौसम देखने लायक होता है। यहां पूरे देश से लोग आते हैं। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed