फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नये साल पर मनाना चाहते हैं जश्न, तो ये जगह है आपके लिए सबसे बेस्ट

Sun, 30 Dec 2018 11:36 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 30 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
new year celebration in banglore with grand party
अगर आप न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर जगह हो सकता है - फोटो : instagram

अगर आप न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर जगह हो सकता है। टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर इस शहर में नए साल का स्वागत करना बेहद शानदार होगा। साल का अंतिम समय इस शहर में बिताना आपके लिए अच्छा अनुभव होगा। यहां की नाइट पार्टी में आप डांस म्यूजिक, बियर और खाने का मजा ले सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बेगलुरु के उन जगहों के बारे में जहां जाकर आप मस्ती कर सकते हैं। 

new year celebration in banglore with grand party
पार्टी की रौनक तब ज्यादा बढ़ जाती है जब फ्रांस से आए डीजे इस पार्टी में परफॉर्म करते हैं - फोटो : instagram

अगर आपको पार्टी करना ज्यादा पसंद है और पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो बेंगलुरु के विवांत बाय ताज में होने वाली मशहूर पार्टी का आप मजा ले सकते हैं। यहां बेंगलुरु की सबसे बेस्ट ग्रैंड पार्टी होती है। पार्टी की रौनक तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब फ्रांस से आए डीजे इस पार्टी में परफॉर्म करते हैं। इनके गाने पर लोग जमकर डांस करते हैं। यहां पर इंटरनेशनल डांसर भी पार्टी में आते हैं। इस तरह यहां पर लोगों के इंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम होता है।

new year celebration in banglore with grand party
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह जगह बेंगलुरु उन जगहों में से एक है जो पार्टी के लिए बेस्ट है - फोटो : instagram
हाउसफुल 

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह जगह बेंगलुरु के उन जगहों में से एक है जो पार्टी के लिए बेस्ट है। इस बार यह पार्टी बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय होटल द ललित में होने वाली है। इस पार्टी का इंतजार लोग लंबे समय से करते हैं। बता दें कि लोग इसकी बुकिंग काफी पहले से ही करानी शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new year celebration in banglore with grand party
पार्टी में आने वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड और ड्रिंक का इंतजाम किया जाता है।  - फोटो : instagram
ब्लॉकबस्टर न्यू ईयर

यह क्लब बेंगलुरु का सबसे मशहूर क्लब है, जो न्यू ईयर पार्टी के लिए पूरे देश में मशहूर है। इस पार्टी में शरीक होने के लिए लोग देश के दूर-दराज के शहरों से आते हैं। यहां विदेशों से म्यूजिशियन और बैंड वालों को बुलाया जाता है। यहां पार्टी में आने वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड और ड्रिंक का इंतजाम किया जाता है। 

विज्ञापन
new year celebration in banglore with grand party
इस जगह पर पार्टी करने के लिए विदेश से भी लोग आने लगे हैं - फोटो : instagram
 हार्ड रॉक कैफे 

इस कैफे को पिछले दो सालों से बेस्ट न्यू ईयर पार्टी के लिए लोकप्रियता मिल रही है। अब इस जगह पर पार्टी करने के लिए विदेश से भी लोग आने लगे हैं। यह जगह काफी मशहूर हो गया है न्यू ईयर पार्टी के लिए। बता दें कि यहां की पार्टी करने के लिए टिकट की शुरुआत 2000 हजार रुपये से होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
इस कैफे को पिछले दो सालों से बेस्ट न्यू ईयर पार्टी के लिए लोकप्रियता मिल रही है। अब इस जगह पर पार्टी करने के लिए विदेश से भी लोग आने लगे हैं। यह जगह सबसे मशहूर हो गया है न्यू ईयर पार्टी के लिए। बता दें कि यहां पार्टी करने के लिए टिकट की शुरुआत 2000 हजार रुपये से होती है। 

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed