New Year 2024 Celebration In Goa : नववर्ष 2024 आ रहा है। नए साल के स्वागत को लेकर कई तरह की तैयारियां और योजनाएं लोगों ने बना ली है। इस मौके पर लोग घर से बाहर कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं। सफर के लिए देश विदेश के पर्यटन स्थलों पर जाते हैं।
इस बार नया साल वीकेंड के बाद शुरू हो रहा है। 30 और 31 दिसंबर को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार है। वहीं अगर आपको 1 जनवरी की छुट्टी मिल रही है तो तीन दिन के ट्रिप के लिए गोवा घूमने जा सकते हैं। सर्दियां भी बढ़ गई हैं, ऐसे में गोवा का ट्रिप बेहतर विकल्प है।
गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। खूबसूरत बीच के लिए लोकप्रिय गोवा में समुद्र किनार न्यू ईयर इव में पार्टी का आयोजन होता है। नए साल पर लोगों को गोवा में पांच चीजें मुफ्त मिल रही हैं। आप भी गोवा जा रहे हैं तो इन पांच चीजों को मुफ्त में ले सकते हैं।
2 of 6
Goa-Galgi Baga
- फोटो : Goa
गोवा फोर्ट की फ्री में सैर
खूबसूरत समुद्री तटों के अलावा गोवा फोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। नए साल पर आप गोवा के किले देखने जा सकते हैं। गोवा में छापोरा फोर्ट, तिराकल फोर्ट, कॉरजुम फोर्ट रेस मैगोस फोर्ट, मोर्मुगाव फोर्ट मौजूद हैं। ये जगह एडवेंचर के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं।
गोवा के चर्च
गोवा में कई प्राचीन और भव्य चर्च हैं। देश का सबसे पुराना चर्च भी गोवा में ही है, जिसका नाम बॉम जीसस चर्च है। नए साल के मौके पर गोवा जा रहे हैं तो मुफ्त में सी कैथेड्रल, चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस, चर्च ऑफ सेंट सेजेटन, मै डी डियस चर्च को घूमने जा सकते हैं
4 of 6
भारत की खूबसूरत जगहें
- फोटो : Facebook/Beauty Of India
गोवा के झरने
शांत और सुंदर समुद्री किनारों और लहरों की उथल पुथल के अलावा आप गोवा के झरनों का भी आनंद ले सकते हैं। गोवा में स्थित दूध सागर जलप्रपात में आप नेचर को फ्री में महसूस कर सकते हैं और एंजाॅय कर सकते हैं।
5 of 6
goa night life new
- फोटो : istock
गोवा की नाइट पार्टी में मुफ्त एंट्री
गोवा अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर है। यहां नए साल पर रातभर पार्टी होती है। आप मुफ्त में नाइट क्लब पार्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। शाम को समंदर किनारे रेत पर ये पार्टी होती हैं। जहां आप बागा, पालोलम, आरामबोल बीच पर नाइट पार्टी का आनंद ले सकते हैं।