फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: नए साल पर गोवा में पर्यटकों को मुफ्त मिल रही हैं ये पांच चीजें, आप भी उठा सकते हैं फायदा

Sun, 31 Dec 2023 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 31 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

नए साल पर लोगों को गोवा में पांच चीजें मुफ्त मिल रही हैं। आप भी गोवा जा रहे हैं तो इन पांच चीजों को मुफ्त में ले सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Goa Trip Tourist Get Five Free Things in Goa
नए साल पर जाएं गोवा - फोटो : Istock
New Year 2024 Celebration In Goa : नववर्ष 2024 आ रहा है। नए साल के स्वागत को लेकर कई तरह की तैयारियां और योजनाएं लोगों ने बना ली है। इस मौके पर लोग घर से बाहर कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं। सफर के लिए देश विदेश के पर्यटन स्थलों पर जाते हैं।


इस बार नया साल वीकेंड के बाद शुरू हो रहा है। 30 और 31 दिसंबर को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार है। वहीं अगर आपको 1 जनवरी की छुट्टी मिल रही है तो तीन दिन के ट्रिप के लिए गोवा घूमने जा सकते हैं। सर्दियां भी बढ़ गई हैं, ऐसे में गोवा का ट्रिप बेहतर विकल्प है।

गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। खूबसूरत बीच के लिए लोकप्रिय गोवा में समुद्र किनार न्यू ईयर इव में पार्टी का आयोजन होता है। नए साल पर लोगों को गोवा में पांच चीजें मुफ्त मिल रही हैं। आप भी गोवा जा रहे हैं तो इन पांच चीजों को मुफ्त में ले सकते हैं।
New Year 2024 Celebration In Goa Trip Tourist Get Five Free Things in Goa
Goa-Galgi Baga - फोटो : Goa

गोवा फोर्ट की फ्री में सैर

खूबसूरत समुद्री तटों के अलावा गोवा फोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। नए साल पर आप गोवा के किले देखने जा सकते हैं। गोवा में छापोरा फोर्ट, तिराकल फोर्ट, कॉरजुम फोर्ट रेस मैगोस फोर्ट, मोर्मुगाव फोर्ट मौजूद हैं। ये जगह एडवेंचर के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं।

New Year 2024 Celebration In Goa Trip Tourist Get Five Free Things in Goa
चर्च - फोटो : iStock

गोवा के चर्च 

गोवा में कई प्राचीन और भव्य चर्च हैं। देश का सबसे पुराना चर्च भी गोवा में ही है, जिसका नाम बॉम जीसस चर्च है। नए साल के मौके पर गोवा जा रहे हैं तो मुफ्त में सी कैथेड्रल, चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस, चर्च ऑफ सेंट सेजेटन, मै डी डियस चर्च को घूमने जा सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Goa Trip Tourist Get Five Free Things in Goa
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Facebook/Beauty Of India

गोवा के झरने 

शांत और सुंदर समुद्री किनारों और लहरों की उथल पुथल के अलावा आप गोवा के झरनों का भी आनंद ले सकते हैं। गोवा में स्थित दूध सागर जलप्रपात में आप नेचर को फ्री में महसूस कर सकते हैं और एंजाॅय कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Goa Trip Tourist Get Five Free Things in Goa
goa night life new - फोटो : istock

गोवा की नाइट पार्टी में मुफ्त एंट्री
 

गोवा अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर है। यहां नए साल पर रातभर पार्टी होती है। आप मुफ्त में नाइट क्लब पार्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। शाम को समंदर किनारे रेत पर ये पार्टी होती हैं। जहां आप बागा, पालोलम, आरामबोल बीच पर नाइट पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed