फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं शिमला-मनाली तो जान लें होटलों की स्थिति, कितना है किराया?

Mon, 25 Dec 2023 04:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Shimla Manali Travel Guide Hotel Availability Ticket Price details in Hindi
New Year 2024 Travel Ideas - फोटो : Istock

New Year 2024 Celebration In Shimla Manali: नए साल 2024 के आगाज में कम वक्त बचा है। नए साल के स्वागत को लेकर लगभग सभी उत्साहित होते हैं। लोग साल की शुरुआत कुछ यादगार तरीके से करना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग दोस्तों या परिजनों के साथ पार्टी या फिर कहीं सफर की योजना पहले से बनाने लगते हैं। कई लोग नए साल में घूमने की योजना बना रहे होंगे। साल की शुरुआत भी वीकेंड से हो रही है। 30 और 31 दिसंबर को शनिवार व रविवार है। इसके बाद 1 जनवरी को सोमवार है। ऐसे में जो लोग घूमने जाना चाहते हैं, वह शनिवार और रविवार की छुट्टी और नए साल यानी 1 जनवरी की छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं। तीन दिन की यादगार ट्रिप पर आप भारत के कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। हालांकि नए साल में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी जगह पर जाने से पहले वहां की पूरी जानकारी एकत्र कर लें ताकि सफर का मजा किरकिरा न हो जाए। आइए जानते हैं कि नए साल की ट्रिप पर अगर आप हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की सैर करना चाहते हैं तो कितना खर्च आ सकता है और यहां पर्यटकों की स्थिति कैसी रहेगी?

New Year 2024 Celebration In Shimla Manali Travel Guide Hotel Availability Ticket Price details in Hindi
मनाली 

नए साल पर शिमला-मनाली की सैर

नया साल पर सर्दी का मौसम रहता है। इस मौसम में हिल स्टेशनों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। सर्दी में हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशनों पर बर्फबारी देखने को मिलती है। हिमालय की बर्फ से ढकी सफेद चादर का नजारा देखने दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। हर साल नए साल के मौके पर शिमला-मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इस वर्ष महज क्रिसमस के मौके पर शिमला में एक दिन में 13 हजार से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही हुई है। जिसमें से 6 हजार गाड़िया सोलन से शिमला और लगभग 7 हजार गाड़ियां शिमला से सोलन की तरफ गईं। मनाली की भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। पर्यटकों से गुलजार शिमला और मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। वहीं नए साल में यह स्थिति अधिक बिगड़ने की संभावना है।  

New Year 2024 Celebration In Shimla Manali Travel Guide Hotel Availability Ticket Price details in Hindi
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

शिमला मनाली में लग सकता है लंबा ट्रैफिक जाम

ये दोनों ही पर्यटन स्थल यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जहां हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। हालांकि अगर आप नए साल में शिमला मनाली जा रहे हैं तो घंटों ट्रैफिक में फंस सकते हैं। दिल्ली से बेहद करीब होने के कारण यहां सैलानियों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। पिछले साल नए साल के मौके पर हजारों यात्रियों की गाड़ियां घंटों ट्रैफिक जाम में फंसी रही थीं। ऐसे में खुद की गाड़ी या सड़क परिवहन से यात्रा कर रहे हैं तो वीकेंड से पहले ही यहां पहुंच जाएं। प्रयास करें किसी ऐसी जगह पर घूमने की योजना बनाएं जहां बहुत अधिक सैलानी न हों ताकि आप खुलकर नव वर्ष के जश्न को एन्जॉय कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Shimla Manali Travel Guide Hotel Availability Ticket Price details in Hindi
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर कैसे पहुंचे शिमला-मनाली ?
 
दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 343 किमी है। 8 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो कालका से ट्रेन बदलनी पड़ती है। रास्ते में बरोग के पास स्थित सबसे लंबी सुरंग जो कि एक किमी से अधिक दूर तक फैली है, से शानदार नजारा देखने को मिल जाएगा।

दिल्ली से मनाली की दूरी लगभग 503 किमी है, जहां 12 घंटे का सफर तय करके पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से अंबाला कैंट के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी, जहां से आपको बस से मनाली जाना होगा।

विज्ञापन
New Year 2024 Celebration In Shimla Manali Travel Guide Hotel Availability Ticket Price details in Hindi
होटल - फोटो : सोशल मीडिया

शिमला-मनाली में होटल का किराया

पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण नए साल के मौके पर अधिकतर होटलों की बुकिंग पहले से हो जाती है और अच्छे व किफायती होटलों में कमरे मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं पर्यटन का सीजन होने के कारण होटलों में कमरे का रेट भी बढ़ जाता है।

ध्यान रखें कि अगर आप नए साल पर किसी भी पर्यटन स्थल पर जा रहे हैं तो पहले से ही आनलाइन होटल बुकिंग करा लें ताकि वहां पहुंचकर भटकना न पड़े और मनमुताबिक रूम किराया वसूले जाने से भी बच सकें। नए साल पर शिमला में होटल का किराया लगभग 1,500 हजार रुपये से अधिक है। बजट में सफर के लिए आप होम स्टे में भी रह सकते हैं। मनाली में भी आपको 1000 रुपये में होटल में कमरा मिल जाएगा, लेकिन पहले से बुकिंग कराकर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed