फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मां दुर्गा के वो मंदिर जहां लोगों का जुड़ा है अटूट विश्वास, इस बार आप भी करें दर्शन

Wed, 25 Sep 2019 10:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 25 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
navratri 2019 visit popular temples of maa durga in uttar pradesh

29 सितंबर 2019 से नवरात्र के शुभ दिनों की शुरूआत हो रही है। इस मौके पर पूरे देश में माता के मंदिरों में भक्तों की बहुत भीड़ उमड़ती है। लोग मां के दर्शन करने के लिए देश के कई मंदिरों में जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्र के दौरान मां की पूजा करने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां भक्तों के दुखों का निवारण करती हैं। एेसे में हम आपको उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने आते हैं और माता का आशीर्वाद लेकर खुशी-खुशी जाते हैं। इन मंदिरों की काफी मान्यताएं हैं। 

navratri 2019 visit popular temples of maa durga in uttar pradesh
मां ललिता देवी मंदिर 
सीतापुर के मिश्रिख के पास नैमिषधाम में मौजूद है मां ललिता देवी का भव्य मंदिर। यहां भक्तों की हर मांग पूरी होती है। नैमिष में बना चक्रतीर्थ और दधीच कुण्ड भी आकर्षण का केंद्र है। यहां मां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 
navratri 2019 visit popular temples of maa durga in uttar pradesh
शैलपुत्री मंदिर
काशी नगरी वाराणसी के अलईपुर क्षेत्र में मां शैलपुत्री का मंदिर है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्र के दौरान मां के दर्शन करने से वैवाहिक कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्त एक दिन पहले से ही लाइन में लग जाते हैं। ताकि मां के दर्शन हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2019 visit popular temples of maa durga in uttar pradesh
तरकुलहा मंदिर

गोरखपुर स्थित तरकुलहा मंदिर का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम में बंधू सिंह नाम के क्रांतिकारी ने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। बंधू सिंह गुरिल्ला लड़ाई में माहिर थे। इसलिए जब भी कोई अंग्रेज मंदिर के पास से गुजरता तो बंधू सिंह उसका सिर काटकर देवी मां के चरणों में समर्पित कर देते थे। यह देश का इकलौता मंदिर है, जहां प्रसाद के रूप में मटन दिया जाता है। 

विज्ञापन
navratri 2019 visit popular temples of maa durga in uttar pradesh
देवी पाटन मंदिर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में स्थित है देवी पाटन मंदिर। यहां नवरात्र के मौके पर एक महीने तक मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पटेश्वरी माता अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। मां के दर्शन के लिए यहां भीड़ लगती है। नवरात्र के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed