फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वीकेंड जायकेदार 'स्ट्रीट फूड' का चखें स्वाद, नोएडा के ब्रह्मपुत्र मार्केट में मिलेगा सबकुछ

Wed, 25 Sep 2019 10:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 25 Sep 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
noida's brahmaputra market is full of delicious  food
- फोटो : twitter

अगर आप एक बेहतरीन खाने की तलाश में हैं लेकिन आपका बजट आपका साथ नहीं दे रहा है तो परेशान मत होइए। आज हम आपको बताएंगे कि नोएडा में एक ऐसी मार्केट है जहां आपको सही पैसे में लाजवाब खाना मिल जाएगा। इस मार्केट का नाम ब्रह्मपुत्र है। यहां आपको जूस से लेकर नॉन वेज तक सब कुछ मिल जाएगा। 

noida's brahmaputra market is full of delicious  food
- फोटो : social media
जूस और शेक 
अगर आप जूस और शेक पीने के शौकीन हैं। आपको तरह-तरह के शेक पीना पसंद है तो आपके लिए ब्रह्मपुत्र मार्केट एक दम सही है। यहां आपको तरह-तरह के जूस और शेक पीने को मिलेंगे। ब्रह्मपुत्र में दो दुकानें है जो जूस और शेक के लिए बेहद मशहूर है। इन दोनों दुकानों में तरह-तरह के दूध और आइसक्रीम शेक्स के साथ-साथ फलों का जूस भी मिलता है। यहां पर आप अपने दोस्त और परिवार के साथ भी जा सकते हैं। 
 
noida's brahmaputra market is full of delicious  food
गोलगप्पा - फोटो : social media
चाट 
अगर आप चांदनी चौक की चाट और पाव भाजी का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपके पास एक और विकल्प है। ब्रह्मपुत्र मार्केट भी कुछ ऐसे ही बेहतरीन चाट के लिए मशहूर है। यहां आपको भरवा गोलगप्पा, टिक्की, भल्ला पापड़ी, आलू टिक्की, बॉम्बे भेल पुरी खाने को मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
noida's brahmaputra market is full of delicious  food
रोल - फोटो : social media
चाइनीज फूड
अगर आप चाइनीज फूड के शौकीन है तो यहां का चाइनीज काउंटर आपके लिए एक बेहद ही अच्छी जगह है। यहां आपको नूडल्स से लेकर हनी चिल्ली चिकन खाने को मिलेगा। यही नहीं यहां कलकत्ता के मशहूर रोल भी मिलते हैं।
 
विज्ञापन
noida's brahmaputra market is full of delicious  food
डोसा - फोटो : social media
साउथ इंडियन फूड
अगर आप साउथ इंडियन फूड खाना पसंद है तो ब्रह्मपुत्र मार्केट जरूर जाएं। यहां आपको साउथ इंडियन खाना अच्छे दाम पर मिल जाएगा। ब्रह्मपुत्र मार्केट में लक्ष्मी कॉफी हाउस है जहां आपको सिर्फ 85 रुपये में मसाला डोसा मिल जाएगा। सिर्फ मसाला डोसा ही नहीं यहां कई अन्य साउथ इंडियन फूड भी मिलते हैं। इसके अलावा यहां एक और साउथ इंडियन दुकान है जिसका नाम डोसा काउंटर है। यहां आपको अमर अकबर एंथनी डोसा मिलेगा। इस डोसे का नाम अमर अक्बर एंथनी इसलिए रखा गया है क्योंकि इस डोसे में मक्खन, चीज और पनीर को मिलाकर डोसा बनाया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed