फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Tourism Day 2020: क्यों मनाया जाता है पर्यटन दिवस? देश की जीडीपी में क्या है योगदान?

Sat, 25 Jan 2020 02:11 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
national tourism day in india 2020 why celebrate this event its gdp growth of india
Indian Tourism Day 2020 - फोटो : Amar Ujala

हमारा देश भारत अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया। भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति के कारण देश में करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। 

national tourism day in india 2020 why celebrate this event its gdp growth of india
Tourism(File photo)

भारतीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में बताना है। साथ ही वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने साल 2020 में पर्यटकों की संख्या दो करोड़ पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 

national tourism day in india 2020 why celebrate this event its gdp growth of india
GDP - फोटो : Social Media

जीडीपी में पर्टयन का बड़ा योगदान
पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।साल 2017 में, पर्यटन से भारत ने लगभग 23 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था। साल 2018 में 9.2 फीसदी जीडीपी में योगदान था, जिससे देश को 16.91 लाख करोड़ का फायदा हुआ था। देश में 8.1 फीसदी रोजगार पर्यटन से मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
national tourism day in india 2020 why celebrate this event its gdp growth of india
travel - फोटो : social media

फ्रांस और स्पेन से भी बड़ा लक्ष्य
साल 2023 तक पर्यटन से राजस्व का लक्ष्य 100 अरब डॉलर करने का रखा गया है। यह फ्रांस और स्पेन की तुलना में अधिक है। 2017 में भारत में 1.4 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2014 में यही आंकड़ा 76.8 लाख था। इस लिहाज से भारत में पर्यटन के मोर्चे पर 14 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो वैश्विक औसत 6.8 प्रतिशत और एशियाई औसत 5.7 प्रतिशत से काफी अधिक है।

विज्ञापन
national tourism day in india 2020 why celebrate this event its gdp growth of india
Tourist - फोटो : Pixabay

ई-वीजा शुल्क को कम करना, हिमालय की चोटियों को पर्यटकों के लिए खोलना, टूरिस्ट प्लेसों पर विदेशी भाषाओं में संकेत, एएसआई की साइटों को रोशन करना और भारत की संस्कृति को विदेशों में बढ़ावा देना, ये भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से इस साल किए उठाए गए ऐसे सकारात्मक कदम हैं, जिनकी बदौलत साल 2020 तक देश में वैश्विक पर्यटकों की संख्या दो करोड़ा के पार पहुंच सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed