फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Tourism Day 2020: केवल दिल्ली ही नहीं, देश की ये 5 जगहें भी पर्यटकों को लुभाने में है अव्वल

Sat, 25 Jan 2020 12:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
national tourism day in india 2020 best tourist places in india you must visit things to do
National Tourism Day - फोटो : Amar Ujala

भारतीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस है। हमारा देश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक करना है। केंद्र सरकार ने साल 2020 में पर्यटकों की संख्या दो करोड़ पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक राजधानी दिल्ली पहुंचते हैं, लेकिन देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि कई सारे जगहों की अहम भूमिका है। आइए, आपको बताते हैं देश की ऐसी ही पांच खास जगहों के बारे में: 

national tourism day in india 2020 best tourist places in india you must visit things to do
Varanasi - फोटो : Pixabay

वाराणसी 
काशी विश्वनाथ की नगरी- वाराणसी। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति यहां आकर बनारसी हो जाता है तो यहां आने वाले कई विदेशी भी यहीं के होकर रह जाते हैं। गंगा घाटों से लेकर विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर समेत यहां कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे। वहीं शहर से 10 किमी दूरी पर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़ी पवित्र जगह सारनाथ भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

national tourism day in india 2020 best tourist places in india you must visit things to do
Gateway Of India, Mumbai - फोटो : Pixabay

मुंबई
पर्यटन के लिहाज से भी मुंबई पूरी दुनिया में एक खास जगह रखता है। भारत में फिल्मों के निर्माण और शेयर बाजार के केंद्र के रूप में स्थित इस देश में रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं, जिनमें से कुछ करियर बनाने आते हैं तो कई अपने सपने पूरे करने और कई लोग टूरिस्ट के रूप में। यहां घूमने के लिए जुहू चौपाटी, हाजी अली दरगाह, महालक्ष्मी मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव समेत कई जगहें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
national tourism day in india 2020 best tourist places in india you must visit things to do
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग 
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है। एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह मानी जाती है। बर्फबारी के बीच तो गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन मानी जाती है। 

विज्ञापन
national tourism day in india 2020 best tourist places in india you must visit things to do
Goa tour - फोटो : Pixabay

गोवा
गोवा भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक है। खासतौर पर युवा दोस्तों संग यहां जाना पसंद करते हैं। गोवा केवल बीच यानी समुद्री किनारों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां बाइकिंग, नेचर, सीफूड आदि का भी लुत्फ आप उठा पाएंगे। आप नेचर लवर हैं तो गोवा में आपको काफी सुकून मिलने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed