फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: आओ करें भारत दर्शन, इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को घूमने के लिए करें प्रोत्साहित

Thu, 25 Jan 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 06:00 AM IST
सार

यहां पर्यटन दिवस पर भारत दर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर दोस्तों संग सफर की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Whatsapp Messages And Status in Hindi
Tourism Day - फोटो : Amar ujala

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1948 में मनाने का फैसला लिया गया। भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन के जरिए रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रतिवर्ष पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया। देश विदेश से हर साल लाखों लोग भारत भ्रमण पर आते हैं। यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले सुंदर पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। विदेशियों को भी यहां के पर्यटन स्थल आकर्षित करते हैं। दोस्तों और परिजनों को घूमने के लिए प्रोत्साहित करके भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दें, साथ ही देश की विविध संस्कृतियों को समझें और अपनाएं।



दोस्तों संग घूमने की योजना बनाएं। देश के कोने-कोने में स्थित अद्भुत पर्यटन स्थलों की सैर करें। दोस्तों या करीबियों के पास सफर पर जाने का वक्त नहीं है तो कुछ खास संदेशों के जरिए उन्हें घूमने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यहां पर्यटन दिवस पर भारत दर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर दोस्तों संग सफर की योजना बना सकते हैं।

National Tourism Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Whatsapp Messages And Status in Hindi
National Tourism Day Wishes - फोटो : Amar Ujala

सफर का मज़ा है नया,
हर रोज़ कुछ अलग सा।
इसे खुलकर जीना है अगर
तो चलो भारत भ्रमण पर।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024

National Tourism Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Whatsapp Messages And Status in Hindi
National Tourism Day Wishes - फोटो : Amar Ujala

कश्मीर की सुबह सोने सी 
कन्याकुमारी में चांद सी रात
भारत दर्शन में दिखेंगे हर रंग
रोमांचक सफर पर चलो दोस्तों संग।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024

विज्ञापन
विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Whatsapp Messages And Status in Hindi
National Tourism Day Wishes - फोटो : Amar Ujala

पर्वतों की ऊंचाई, समुद्र की लहरें,
सूरज की पहली किरण से
ढलती शाम के अंधकार तक,
हर दृश्य दिखेगा भारत भ्रमण पर।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024

विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Whatsapp Messages And Status in Hindi
National Tourism Day Wishes - फोटो : Amar Ujala

हर एक रास्ता, एक नया किस्सा सुनाता है
जहां रुकते हैं कदम, वहाँ गाँव बन जाता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed