फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ये पर्यटन स्थल हैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय

Thu, 25 Jan 2024 10:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Most Famous Tourist Places in India Kashmir To Kanyakumari
National Tourism Day Wishes - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: भारत विविधताओं का देश है। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों वाले इस देश में भौगोलिक आधार पर अलग-अलग तरह के खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं। बर्फीले पहाड़ों से रेतीले मैदानों, जंगलों से झीलों व झरनों तक और पूरे देश में बहती नदियों से समुद्री लहरों की कलकल तक हर प्राकृतिक दृश्य भारत में देखने को मिल जाता है। यहां प्राचीन और अद्भुत मंदिर हैं तो वहीं ऐतिहासिक और भव्य मस्जिद भी हैं, पुर्तगाली और रोमन शैली से निर्मित चर्च हैं तो वहीं विशाल गुरुद्वारे भी हैं। धार्मिक स्थलों के लिहाज से तो भारत समृद्ध है ही, साथ ही यहां ऐतिहासिक और राजनीतिक स्थल भी हैं। 



भारत के इन्हीं पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाते हैं। देश के उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक सैकड़ों पर्यटन स्थल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में सबसे ज्यादा यात्री हैदराबाद पहुंचे। शहरों के लिहाज से हैदराबाद, फिर बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में सबसे अधिक होटल की बुकिंग हुई। राज्यों में सबसे अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश पहुंचें। 2023 में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तेलंगाना और चौथे पर आंध्र प्रदेश रहा।

वैसे तो लगभग हर राज्य और शहर में कुछ न कुछ खास और वहां की कहानी बताती जगहें आपको रोमांचित कर सकती हैं लेकिन अगर पूरे देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे मशहूर और पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों के बारे में बताया जा रहा है। आइए जानते हैं देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल।

National Tourism Day 2024 Most Famous Tourist Places in India Kashmir To Kanyakumari
Udaipur - फोटो : istock

जयपुर और उदयपुर

पूरे देश में सबसे अधिक पर्यटक जयपुर और उदयपुर जाना पसंद करते हैं। भारतीय पारंपरिक राजशाही ठाठ-बाट का आनंद लेने के लिए ये दोनों शहर यात्रियों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा जयपुर में जल महल, हवा महल और उदयपुर में सिटी पैलेस, लेक पैलेस घूमने लाखों लोग पहुंचते हैं।

National Tourism Day 2024 Most Famous Tourist Places in India Kashmir To Kanyakumari
काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock

वाराणसी

भारत में सबसे अधिक पर्यटक तीर्थ स्थलों पर देखे जा सकते हैं। सालभर धार्मिक स्थलों पर काफी भीड़ रहती है। वाराणसी भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। देश के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी गंगा किनारे बसी है। जहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर ,रामनगर किला, सारनाथ, मणिकर्णिका घाट पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Most Famous Tourist Places in India Kashmir To Kanyakumari
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर

वैसे भारतीय पर्यटकों के बीच कश्मीर भी काफी लोकप्रिय है। पूरे भारत से लोग कश्मीर की सर्द वादियों के बीच छुट्टी मनाने आते हैं। डल झील में नाव की सैर, गुलमर्ग, नागिन झील, श्रीनगर, परी महल, शंकराचार्य श्राइन और पहलगाम मुख्य आकर्षण हैं।

विज्ञापन
National Tourism Day 2024 Most Famous Tourist Places in India Kashmir To Kanyakumari
कन्याकुमारी - फोटो : Social media

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी को हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का संगम खास बनाता है। पर्यटक यहां खास तौर पर क्षितिज का आनंद लेने और सूर्यास्त का दृश्य देखने आते हैं। कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद राॅक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टेचू, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच, पद्मनाभपुरम पैलेस और थिरुपर्रापू झरना आदि घूमने के लिए जाया जा सकता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed