फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Mosques in Lucknow: ईद के मौके पर लखनऊ की इन खास मस्जिदों के जरूर करें दीदार

Mon, 31 Mar 2025 07:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:28 AM IST
सार

अगर आप लखनऊ या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां भी कई मशहूर मस्जिद हैं जहां आप ईद की नमाज पढ़ने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Must Visit famous Mosques in lucknow on Eid 2025 lucknow ki mashoor masjid jahan karein eid ke din didar
लखनऊ की मस्जिद - फोटो : Adobe
Mosques in lucknow : रमजान के महीने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ईद का पर्व मार्च के आखिर में मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर लोग मस्जिद जाते हैं और जमात में नमाज पढ़ते हैं।


भारत में कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मस्जिदें हैं, जिनमें दिल्ली की जामा मस्जिद, हैदराबाद की मक्का मस्जिद और भोपाल की ताज उल मस्जिद का नाम शामिल है। हालांकि अगर आप लखनऊ या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां भी कई मशहूर मस्जिद हैं जहां आप ईद की नमाज पढ़ने जा सकते हैं।


 
Must Visit famous Mosques in lucknow on Eid 2025 lucknow ki mashoor masjid jahan karein eid ke din didar
लखनऊ की मस्जिद - फोटो : Adobe

जामा मस्जिद, हुसैनाबाद

लखनऊ के हुसैनाबाद इमामबाड़े के पास जामा मस्जिद स्थित है, जो एक शिया शुक्रवार मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 1839 में शुरू हुआ था। मस्जिद की छत के अंदरूनी हिस्से में खूबसूरत चित्रकारी देखी जा सकती है।

Must Visit famous Mosques in lucknow on Eid 2025 lucknow ki mashoor masjid jahan karein eid ke din didar
लखनऊ की मस्जिद - फोटो : Adobe

टीले वाली मस्जिद

शहर के गोमती नदी के किनारे टीले वाली आलमगीर मस्जिद स्थित है, जो टीले वाली मस्जिद के नाम से मशहूर है। यह मस्जिद मुगल काल के दौरान की है, जिसे उस दौर की महत्वपूर्ण इमारत मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must Visit famous Mosques in lucknow on Eid 2025 lucknow ki mashoor masjid jahan karein eid ke din didar
लखनऊ की मस्जिद - फोटो : Adobe

आसिफी मस्जिद

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा के अंदर आसिफी मस्जिद मौजूद है। इस मस्जिद को अवध के नवाब आसिफुद्दौला बहादुर ने 1784 में बनवाया था। मस्जिद में करीब 28 घुमावदार सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। यहां विश्व प्रसिद्ध भूल भुलैया बनी है।

विज्ञापन
Must Visit famous Mosques in lucknow on Eid 2025 lucknow ki mashoor masjid jahan karein eid ke din didar
लखनऊ की मस्जिद (टीले वाली) - फोटो : Adobe

मरकज मस्जिद

शहर के कैसरबाग इलाके में मरकज मस्जिद स्थित है जिसे सेंट्रल मस्जिद भी कहा जाता है। इस मस्जिद में रमजान के महीने में नमाजियों का सैलाब आ जाता है। मस्जिद का निर्माण मुगल साम्राज्य के शासकों ने कराया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed