Explore Mumbai In One Day : भारत के सबसे व्यस्त महानगरों में से एक मुंबई अपने इतिहास, संस्कृति और आधुनिक नजारों से समृद्ध है। एक ऐसा शहर जो कभी नहीं रुकता, यहां तक कि समय के लिए भी नहीं। अगर आपके पास सिर्फ एक दिन का वक्त है, तो भी आप मुंबई के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों की सैर आसानी से कर सकते हैं।
Mumbai Darshan: एक दिन में घूमना है मुंबई तो ऐसे बनाएं यात्रा के लिए बेहतरीन कार्यक्रम
मुंबई में अपने दिन का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए यहां दिए गए सुझाव के आधार पर यात्रा की योजना बनाएं और सफर पर जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेटवे ऑफ इंडिया से सुबह की शुरुआत
अपने दिन की शुरुआत गेटवे ऑफ इंडिया से करें। यह एक ऐसा स्मारक है जहां से अरब सागर दिखाई देता है। इस स्मारक को 1911 में किंग जॉर्ज पंचम की यात्रा की याद में बनाया गया था जोकि मुंबई शहर के औपनिवेशिक इतिहास का प्रतीक है। यहां से आप मुंबई दर्शन बस में भी सवार हो सकते हैं, जो एक पर्यटक बस सेवा है। यह एक ही दिन में शहर के प्रमुख आकर्षणों को कवर करती है और यह यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प भी है।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
थोड़ी ही दूरी पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) है। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। इसकी वास्तुकला विक्टोरियन गोथिक शैली को दर्शाती है और यहां काफी भीड़ भाड़ होती है।
इन दो जगहों की सैर के बाद थोड़ी पेट पूजा कर लें। सीएसटी के पास कई बजट फ्रेंडली और पुराने मशहूर स्थान हैं जहां आप लजीज स्ट्रीट फूड व अन्य व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। यहां मुंबई का लोकप्रिय वडा पाव, ईरानी चाय और कीमा पाव, बन मस्का और मावा केक खा सकते हैं।
नास्ते के बाद पहुंचे कोलाबा
खरीदारी और खानपान के लिए कोलाबा कॉजवे पर जाएं। यह जीवंत स्ट्रीट मार्केट कपड़ों से लेकर हस्तशिल्प तक ढेरों सामान के लिए लोकप्रिय है। यहां कुछ प्रसिद्ध कैफे अपने रेट्रो अट्रैक्शन और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाने जाते हैं।
मरीन ड्राइव
दोपहर के खाने के बाद मरीन ड्राइव पर आराम से टहल सकते हैं। मरीन ड्राइव रात में अपनी चमकती स्ट्रीट लाइटों के कारण क्वीन नेकलेस के रूप में मशहूर है। यहां से समुद्र तट का शानदार नजारा दिखाई देता है और आराम करने व सुकून भरे पर बिताने के लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है।
कोलाबा में मुगलई खाने का स्वाद ले सकते हैं। यह स्थान अपने चिकन और मटन पकवानों के लिए लोकप्रिय है। मरीन ड्राइव पर 100 साल पुरानी पारसी बेकरी है, आप वहां भी जा सकते हैं। इसके अलावा चर्च गेट पर रुस्तम स्टाइल आइसक्रीम और सैंडविच का स्वाद ले सकते हैं।
दोपहर में जाएं हाजी अली की दरगाह
मरीन ड्राइव से आगे का सफर महालक्ष्मी धोबी घाट तक का करें जो कि दुनिया की सबसे बड़ा ओपन-एयर लॉन्ड्रोमैट है। यहां कपड़े धोने की पारंपरिक विधि को देख सकते हैं जो मुंबई के दैनिक जीवन का एक अनूठा पहलू है। अक्सर फिल्मों में आपको मुंबई के धोबी घाट के दृश्य देखने को मिल जाते हैं।
हाजी अली दरगाह
फिर हाजी अली की दरगाह पर जाएं तो कि तट से दूर एक टापू पर स्थित मस्जिद और मकबरा है। संकरी सड़क के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। यह दरगाह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला को दर्शाती है। साथ ही यहां से समुद्र का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
शाम में चौपाटी बीच की करें सैर
अपनी यात्रा के अंत में चौपाटी बीच जरूर जाएं। सूरज ढलते ही बीच पर खानपान के स्टॉल लग जाते हैं, जहां भेलपुरी, सेव पुरी और पाव भाजी जैसे स्थानीय व्यंजन मिलते हैं।
मुंबई यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- गेटवे ऑफ इंडिया से मुंबई दर्शन बस सेवा शहर के शीर्ष स्थलों की सैर कराती है, जो पर्यटकों के लिए एक शानदार विकल्प है।
- मुंबई में काफी ट्रैफिक हो सकता है। कुशल यात्रा के लिए लोकल ट्रेन, मेट्रो या ऐप-आधारित कैब का उपयोग करने पर विचार करें।
- मुंबई आएं तो यहां के स्थानीय पकवान, स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना न भूलें।
- मुंबई आम तौर पर सुरक्षित है, लेकिन हमेशा अपने आस-पास के माहौल के प्रति सजग रहें और खुद के सामान की सुरक्षा स्वयं करें।