फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्ध देवी माता मंदिर, नवरात्रि में करें दर्शन

Mon, 24 Mar 2025 01:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

नवरात्रि के नौ दिन में आप कभी भी देवी दुर्गा के इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों और वहां तक पहुंचने के मार्ग के बारे में संपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Goddess Temples Near Delhi-NCR to Visit During Navratri Know Locations
मंदिर - फोटो : Adobe

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च 2025 से हो रहा है। नवरात्रि में माता दुर्गा के कई स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसके लिए लोग घर पर ही घटस्थापना करते हैं साथ ही देवी मां के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर  के रहने वाले हैं या नवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हैं तो यहां कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं जहां आपको माता के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। इनमें से कई मंदिर ऐतिहासिक हैं या पौराणिक महत्व रखते हैं। कुछ मंदिरों का वातावरण शांत और  सुकून देने वाला है तो कुछ की बनावट काफी खूबसूरत है। दिल्ली के प्रसिद्ध  मंदिरों में कालकाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर (आद्या कात्यायिनी मंदिर) का नाम शामिल है। इन सभी  मंदिरों में नवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ देखने को मिल सकती है। इस दौरान यहां भजन संख्या और भंडारा आयोजन भी होता है।



नवरात्रि के नौ दिन में आप कभी भी देवी दुर्गा के इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों और वहां तक पहुंचने के मार्ग के बारे में संपूर्ण जानकारी।

Chaitra Navratri 2025 Famous Goddess Temples Near Delhi-NCR to Visit During Navratri Know Locations
कालका जी मंदिर - फोटो : Instagram/Shrikalkajimandirdelhi

कालका जी मंदिर

दिल्ली का  यह प्राचीन मंदिर देवी दुर्गा के काली स्वरूप को समर्पित है। राजधानी के नेहरू प्लेस में ऊंचे टीले पर मां कालका जी का मंदिर स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल का बताया जाता है। मान्यता है कि महाभारत से पहले पांडवों ने इस स्थान पर देवी काली से जीत का वरदान मांगा था। बाद में यहां मंदिर की स्थापना हुई। इस कारण इसे पांडवकालीन माता मंदिर भी कहा जाता है। ये एक ऐसा मंदिर है जिसके कपाट सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के समय पर भी खुले रहते हैं।

इस मंदिर के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन है जो मजेंटा लाइन पर है। सुबह चार बजे से रात्रि 11.30 बजे तक मंदिर खुला रहता है। बीच में सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक और शाम में 3 से 4 बजे तक कपाट बंद कर दिए जाते हैं। नवरात्रि में मंदिर परिसर के पास मेले का आयोजन होता है, दर्शन के लिए जाएं तो मेले का भी आनंद उठा सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025 Famous Goddess Temples Near Delhi-NCR to Visit During Navratri Know Locations
झंडेवालान मंदिर दिल्ली - फोटो : instagram/jhandewalan_mandir

झंडेवालान मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवाला माता मंदिर स्थित है। यह दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो मां आदि शक्ति को समर्पित है। यहां नवरात्रि के अलावा पूरे साल ही भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर के बेसमेंट में प्राचीन प्रतिमा रखी है, जबकि नई प्रतिमा दर्शन के लिए मंदिर परिसर में है।

मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे करीब ब्लू लाइन पर झंडेवाला मेट्रो स्टेशन है। सुबह 5.30 से रात 9.30 तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहता है।  हालांकि नवरात्रि के दौरान मंदिर सुबह 4 बजे खुलकर  रात 12 बजे बंद होता है। वहीं शाम 6.15 से 7 बजे तक मंदिर के कपाट कुछ देर के लिए बंद किए जाते हैं। नवरात्रि में सुबह  4 बजे और शाम 7 बजे आरती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Goddess Temples Near Delhi-NCR to Visit During Navratri Know Locations
काली माता - फोटो : Adobe

कालीबाड़ी मंदिर, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में माता काली के कई मंदिर हैं लेकिन गोल मार्केट के पास कालीबाड़ी मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। इस मंदिर का निर्माण 1930 में हुआ था। कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण कोलकाता के कालीघाट मंदिर के आधार पर हुआ है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन रामकृष्ण आश्रम मार्ग  है,जहां से टैक्सी ले सकते हैं। यह बिड़ला मंदिर के करीब है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Goddess Temples Near Delhi-NCR to Visit During Navratri Know Locations
शीतला माता मंदिर गुड़गांव - फोटो : Instagram/sheetla_mata.gurgaon

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से महज 16-17 किमी दूर गुरुग्राम में मां शीतला का पावन मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन और पूजा करते हैं, उन्हें सुख सौभाग्य आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि के मौके पर शीतला माता के दर्शन का विशेष महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed