फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moving Abroad: ये देश दे रहे हैं अपने यहां बसने का मौका, वीजा के साथ रहने के लिए भी मिलेंगे पैसे

Sun, 20 Aug 2023 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Moving Abroad: These Countries Pay You To Move There As Foreigner
- फोटो : istock

Moving Abroad: विदेश घूमने के साथ ही बहुत से लोग दूसरे देशों में बसने का भी सपना देखते हैं। जब वह किसी विदेशी जगह की तस्वीरें देखते हैं तो वह ख्वाब सजाने लगते हैं कि काश वह उस जगह पर जाकर रह पाएं। लेकिन किसी दूसरे देश में रहना तो दूर वहां घूमने जाना भी हर किसी के लिए आसान नहीं होता।



घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा से लेकर पढ़ाई या नौकरी के लिए वीजा पाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। हालांकि भारतीयों के लिए विदेश में रहने का सपना साकार हो सकता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं। खास बात ये है कि इन देशों का वीजा आसानी से मिल जाएगा, साथ ही रहने के लिए विदेशी सरकार पैसे भी देगी।

दरअसल, कुछ देश हैं, जहां की जनसंख्या बहुत कम है। यहां शहरों में रहने के लिए लोग नहीं हैं, या फिर बड़ी उम्र के लोग हैं, ऐसे में विदेशी सरकार युवाओं को बसने के लिए और शहर भरने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं।

Moving Abroad: These Countries Pay You To Move There As Foreigner
ग्रीस - फोटो : Agency (File Photo)

एंटीकाइथेरा, ग्रीस

ग्रीस में एंटीकाइथेरा नाम का द्वीप है, जहां 50 से भी कम लोग रहते हैं। यहां की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए दूसरे देशों के नागरिकों को मौका मिल रहा है। इस बसने के लिए ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च मदद करेगा। रहने के लिए पैसे दिए जाएंगे। तीन साल के लिए आपको एंटीकाइथेरा में रहना होगा, जिसके लिए करीब 45,241 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Moving Abroad: These Countries Pay You To Move There As Foreigner
Ireland - फोटो : pixabay

आयरलैंड

उत्तर पश्चिमी यूरोप का एक खूबसूरत सा देश आयरलैंड द्वीप भारतीयों को अपने यहां बसने का अच्छा मौका दे रहा है। आयरलैंड सरकार ने आयरिश स्टार्ट अप एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत सरकार आयरलैंड में व्यवसाय शुरू करने के लिए इच्छुक उद्यमियों को पैसा और मदद देगी। साथ ही एक साल का वीजा और 41,56,622 डॉलर की फंडिंग दी जाएगी। आयरलैंड में रहने के लिए आपको आवेदन करना होगा, सिलेक्ट होने पर धनराशि और वीजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moving Abroad: These Countries Pay You To Move There As Foreigner
italy - फोटो : Pixabay

इटली

रोमांटिक और सुंदर से देश इटली में भी रहने का सपना साकार हो सकता है। इटली की सरकार 'इन्वेस्ट योर टैलेंट इन इटली' नाम का कार्यक्रम चला रही है, इस कार्यक्रम में इच्छुक छात्रों और शोधकर्ताओं को यहां रहने के लिए पैसा और एक साल का वीजा दिया जाएगा।

इटली के कैंडेला शहर में भी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए सिंगल व्यक्ति को 66,505 रुपये और चार व अधिक लोगों के परिवार को करीब 1,66,264 रुपये की फंडिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आपके पास 6 लाख के पैकेज वाली नौकरी होनी जरूरी है।

विज्ञापन
Moving Abroad: These Countries Pay You To Move There As Foreigner
albinen - फोटो : pexel

अल्बिनेन, स्विट्ज़रलैंड

स्विट्जरलैंड के अल्बिनेन गांव में 250 से भी कम लोग रहते हैं। इस गांव की आबादी को बढ़ाने के लिए स्विस सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की। परिवार के साथ बस रहे हैं तो प्रति वयस्क 23,63,098 रुपये और प्रति बच्चा 9,45,239 रुपये दिए जा सकते हैं। कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए स्विस नागरिकता होना आवश्यक है, यानी परमानेंट रेजिडेंस परमिट होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed