फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के मौके पर करें इन प्राचीन शिव मंदिरों के दर्शन, कई कारणों से हैं प्रसिद्ध

Sat, 19 Aug 2023 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Visit Most Powerful and Famous Shiva Temples in India
शिव मंदिर - फोटो : facebook

Lord Shiva Temples: श्रावण मास जारी है। यह माह भगवान शिव का बहुत प्रिय माना जाता है। सावन में शिव जी की उपासना की जाती है और शिव मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं। सावन के महीने में हरियाली तीज, नागपंचमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। यह पर्व भी भगवान भोलेनाथ से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगती है, जो भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने यहां पहुंचते हैं।



इस वर्ष हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के मौके पर शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भारत के कुछ प्राचीन और अद्भुत शिव मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।

Hariyali Teej 2023 Visit Most Powerful and Famous Shiva Temples in India
सावन में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस

दो दिन का वक्त है तो उत्तर की पवित्र नगरी बनारस जा सकते हैं। बनारस को काशी या वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। यह बाबा विश्वनाथ का धाम है। बनारस में गंगा नदी के पश्चिम घाट पर सातवें ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ का मंदिर है। मान्यता है कि यह शहर शिव जी के त्रिशूल पर टिका है। हरियाली तीज या नागपंचमी के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में काफी भीड़ हो सकती है।

Hariyali Teej 2023 Visit Most Powerful and Famous Shiva Temples in India
एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर - फोटो : facebook/

जटोली मंदिर, सोलन

हरियाली तीज वीकेंड पर मनाया जा रहा है और इसके बाद सोमवार को नागपंचमी है। अगर आपके पास तीन दिन का वक्त है और परिवार या दोस्तों संग किसी ट्रिप पर जाने की इच्छा है तो एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से करीब सात किलोमीटर दूर है। एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का नाम जटोली मंदिर है। मंदिर को दक्षिण द्रविड़ शैली से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Visit Most Powerful and Famous Shiva Temples in India
Tunganath mahadev mandir - फोटो : facebook

तुंगनाथ मंदिर, गढ़वाल

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर है, जो कि उत्तराखंड के गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। महादेव के पंच केदारों में से एक यह मंदिर चारों ओर से बर्फ से ढका रहता है।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Visit Most Powerful and Famous Shiva Temples in India
शंगचुल महादेव मंदिर - फोटो : Facebook

शंगचुल महादेव मंदिर , कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शांघड़ गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो शंगचुल महादेव के नाम से मशहूर है। मान्यता है कि यहां समाज और परिवार से स्वीकृत न मिलने पर आने वाले प्रेमियो को आसरा दिया जाता है और मेहमान समझ कर उनका स्वागत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed