फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खूबसूरत है यह जगह, नंदी की रक्षा के लिए पहाड़ी के नीचे आए थे नागदेवता 

Mon, 24 Jun 2019 11:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 Jun 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
mount abu rajasthan know best time to visit and how to visit
माउंट आबू - फोटो : pixabay

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो माउंट आबू जरूर जाएं। यहां न सिर्फ आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी बल्कि शानदार इतिहास से भी आप रूबरू होंगे। इसके अलावा, माउंट आबू अपने अद्भुत मौसम की वजह से भी पर्यटकों के खास आकर्षण का केंद्र रहता है। यह हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिले में है और दुनियाभर से यहां की सैर पर पर्यटक आते हैं।

mount abu rajasthan know best time to visit and how to visit
माउंट आबू - फोटो : pixabay

माउंट आबू, हरी भरी पहाड़ियों, झीलों और अनेक धार्मिक स्थानों के लिए प्रसिद्द है। यह स्थान जैनियों के प्रसिद्द तीर्थ स्थानों में से एक है । माउंट आबू, अरावली पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटन स्थल अपने शानदार इतिहास, प्राचीन पुरातात्विक स्थलों और पौराणिकता के लिए आकर्षण का केंद्र है।

mount abu rajasthan know best time to visit and how to visit
mount abu - फोटो : twitter
हर साल गर्मियों में माउंट आबू देखने के लिए लाखों टूरिस्ट आते हैं। यह हिल स्टेशन हनीमून डेस्टिनेशन्स के तौर पर भी प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं में माउंट आबू को ‘अर्बुदरान्य’ नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस स्थल का नाम नाग देवता ‘अर्बुदा’ के नाम पर पड़ा। कहा जाता है कि यही वह स्थल है जहां भगवान शिव के पवित्र बैल नंदी की रक्षा के लिए नागदेवता इस पहाड़ी के नीचे आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mount abu rajasthan know best time to visit and how to visit
नक्की झील - फोटो : अमर उजाला

इतिहास बताता है कि इस जगह को गुर्जरों ने बसाया। शिलालेखों में इस बात का जिक्र मिलता है। अगर आप माउंट आबू घूमने जा रहे हैं तो  नक्की झील, सनसेट पॉइंट, टोड रॉक, अबू रोड का शहर, गुरू शिखर चोटी और माउंट आबू वन्य जीवन अभयारण्य जरूर जाएं। यहां आपके देवी-देवताओं के मंदिर भी दिखेंगे, वहां भी जरूर घूमें। आप दिलवारा के जैन मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा, दूध बावड़ी और देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
mount abu rajasthan know best time to visit and how to visit
दिलवाड़ा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
आप माउं आबू रेल मार्ग और वायुमार्ग दोनों से जा सकते हैं। इसके अलावा बस और कार से भी यहां पहुंचा जा सकता है। माउंट आबू की खासियत है कि यहां सालभर मौसम बेहद सुहावना रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed