फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaal Bhairav Temples: ये हैं देश के सबसे प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर, दर्शन के लिए जा सकते हैं आप

Sat, 23 Nov 2024 10:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

काल भैरव की पूजा केवल भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका, नेपाल और तिब्बत जैसे कई देशों में होती है। अगर आप भी भगवान काल भैरव की पूजा करना चाहते हैं तो देश के इन सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India
काल भैरव मंदिर - फोटो : instagram

Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India: भगवान शिव के अनेक रूप में हैं, उन्हीं में से एक काल भैरव का स्वरूप है। काल भैरव को भगवान शिव का उग्र स्वरूप माना जाता है। भैरव का अर्थ होता है भय को हरने वाला। उनका ये रूप काल का स्वामी और सदैव रौद्र रूप में होता है। शिव पुराण के मुताबिक, काल भैरव की उत्पत्ति ब्रह्मा, विष्णु और शिव में श्रेष्ठता को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।



काल भैरव को दंड का पाणी भी कहते हैं क्योंकि वह पापियों को दंड देते हैं। मान्यता है कि एक बार भगवान काल  भैरव ने ब्रह्मा के पांचवे सिर को काट दिया, जिससे उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए काल भैरव ने त्रिलोक का भ्रमण किया और काशी पहुंचे तब जाकर ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हुए।

काल भैरव की पूजा केवल भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका, नेपाल और तिब्बत जैसे कई देशों में होती है। अगर आप भी भगवान काल भैरव की पूजा करना चाहते हैं तो देश के इन सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India
काल भैरव, वाराणसी - फोटो : instagram

काल भैरव मंदिर, उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान शिव का एक  प्राचीन और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग है, जिसका नाम महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है। इस स्थान पर  भगवान शिव काल भैरव स्वरूप में भी विराजते हैं। उज्जैन में स्थित काल भैरव मंदिर को राजा भद्रसेन ने शिप्रा नदी के किनारे बनवाया था। अष्ट भैरव में यह प्रमुख काल भैरव मंदिर है। इन्हें "काशी का कोतवाल" भी कहा जाता है। मान्यता है कि बिना इनकी अनुमति के कोई काशी में रह नहीं सकता। इसलिए काशी विश्वनाथ के दर्शन से पहले काल  भैरव के दर्शन करने इस मंदिर में भक्त जाते हैं और काशी के कोतवाल की अनुमति लेते हैं।  

Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India
आनंद भैरव, हरिद्वार - फोटो : instagram

आनंद भैरव मंदिर

काल भैरव का ये मंदिर हरिद्वार में स्थित है। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। मान्यता है कि आनंद भैरव हरिद्वार के कोतवाल हैं। यहां श्रद्धालु आकर अपनी परेशानियां बताते हैं और आनंद भैरव भक्तों की सभी बाधाओं को दूर करते हैं। मंदिर अनादि काल से है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। कहा जाता है कि भगवान शिव का सबसे आनंदमयी रूप आनंद भैरव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India
बाजनामठ भैरव, जबलपुर - फोटो : Instagram

बाजनामठ भैरव मंदिर, जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बाजना मठ मंदिर के पास महाकाल भैरव का एक ऐसा मंदिर स्थापित है जहां पर होने वाले हवन की अग्नि में कई देवी देवताओं को आकृति दिखाई देती है। जबलपुर का बाजनामठ भैरव मंदिर तंत्र साधना के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि गोंडवाना काल के दौरान रानी दुर्गावती द्वारा मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में महाकाल भैरव के हवन के दौरान जिस भी देवता के नाम की आहुति दी जाती है, अग्नि में उस देवता की आकृति उभर कर दिखाई देती है। मान्यता ये भी है कि मंदिर में 24 घंटे में महाकाल भैरव 52 रूप बदलते हैं। 

विज्ञापन
Most Famous Lord Kaal Bhairav Temples In India
बटुक भैरव, लखनऊ - फोटो : instagram

राजा बटुक भैरव

लखनऊ के केसर बाग में राजा बटुक भैरव मंदिर स्थित है। मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां इन्हें सुरों का राजा भी कहा जाता है। यहां मांगी जाने वाली मन्नत भी कला, संगीत और साधना से जुड़ी होती हैं। शिव के पांचवे अवतार माने जाने वाले बटुक बाबा के यह मंदिर कला साधना का वर्षों पुराना केंद्र है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed