फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की ही तरह पाकिस्तान भी है बेहद खूबसूरत, घूमने के लिए हैं ये सबसे अच्छी जगहें

Tue, 09 Jul 2019 03:34 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 09 Jul 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Most Beautiful Places to visit in Pakistan
pakistan - फोटो : Instagram

पाकिस्तान का नाम आते ही हमारे जहन में तमाम बातें आने लगती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि वह भी हमारे देश की ही तरह बेहद खूबसूरत है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पाकिस्तान भी एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां की खूबसूरत वादियां, हरियाली और प्राकृतिक नजारे किसी का भी मन मोह लेंगे। खासकर कश्मीर रीजन और नॉर्दर्न पाकिस्तान टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। 

Most Beautiful Places to visit in Pakistan
pakistan - फोटो : Social Media

गिलगित बाल्टिस्तान

अपने ट्रिप की शुरुआत नॉर्दर्न पाकिस्तान से करें। गिलगित बाल्टिस्तान के मनोहर दृश्य आपकी आंखों के जरिए दिल में उतर जाएंगे। यहां कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज भी हैं, जिन्हें आप एन्जॉय कर सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां करीब हर पहाड़ी 20 हजार फुट से ज्यादा ऊंची है। गिलगित-स्कार्दू रोड का रास्ता बेहद खूबसूरत होने के साथ भयानक भी है। कई जगहों पर ये सड़क इतनी छोटी है कि वहां से एक बार में बस एक वाहन निकल सकता है। इस रास्ते को सबसे कठिनाई भरे रास्तों में गिना जाता है। गिलगित बाल्टिस्तान में एक पर्वतीय घाटी हुंजा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। माना जाता है कि ये हिस्सा भारत का है, जिस पर पाकिस्तान ने अपना कब्जा किया हुआ है। 

Most Beautiful Places to visit in Pakistan
pakistan - फोटो : Social Media

मुल्तान
मुल्तान जिला, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पड़ता है। यह शहर प्राचीन युद्ध, व्यापार, राजवंशीय शासन और सूफीवाद के लिए जाना जाता है। चिनाब नदी के किनारे बसे इस शहर में दुनियाभर से श्रद्धालु तीर्थस्थलों, मकबरों और मस्जिदों का दौरा करने आते हैं। इस शहर को सिटी ऑफ सेंट्स यानि संतों का शहर कहा जाता है। यहां एक बहुत फेमस प्रल्हादपुरी मंदिर है। कहा जाता है इस मंदिर को राजा हिरण्यकश्यप के बेटे प्रल्हाद ने विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के सम्मान में बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Beautiful Places to visit in Pakistan
pakistan - फोटो : social media

कलश घाटी
कलश लोग अधिकतर बुमबुरेत, रुम्बुर और बीरिर नाम की तीन घाटियों में रहते हैं जो उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा राज्य के चित्राल जिले का हिस्सा है। यहां के लोग कलश भाषा बोलते हैं और इस क्षेत्र को "कलश देश" कहते हैं। यह जनजाति पाकिस्तान के सबसे कम अल्पसंख्यकों की श्रेणी में गिनी जाती है। पाकिस्तान के शहरों से दूर बसी इस घाटी में जीवन बेहद अलग है। हल्की नीली आंखों वाले कलशा लोग अपने रंगीन परिधान और बहुदेववादी धर्म के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों को नृत्य करना और पारंपरिक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद होता है। साल में तीन बार इनके वार्षिक त्योहार आते हैं। मई में चिलम जोशी, सितंबर में उचाउ और सर्दियों में संक्रांति के समय चावमोस। अगर आप यहां यात्रा करना चाहते हैं तो वार्षिक त्योहार के दौरान सबसे अच्छा समय रहेगा। 

विज्ञापन
Most Beautiful Places to visit in Pakistan
pakistan - फोटो : Social Media

काघन घाटी
पाकिस्तान के लोगों के अलावा ये घाटी पर्यटकों की भी सबसे फेवरेट जगह है। मानसेहरा जिले की इस वादी पर जाकर आपको जन्नत सा अहसास होगा। यहां नदी के आस-पास पहाड़ और हरियाली का अद्भुत मेल देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। ये खूबसूरत जगह बालाकोट से महज 64 किलोमीटर की दूरी पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed