फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Market In Delhi: दिल्ली में है सबसे लोकप्रिय क्रिसमस बाजार, देसी-विदेशी हर तरह का मिल सकता है सामान

Thu, 28 Nov 2024 05:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

Christmas Market In Delhi: दिल्ली में है सबसे लोकप्रिय क्रिसमस बाजार, देसी-विदेशी हर तरह का मिल सकता है सामान

विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Most Famous Swiss German Christmas Market In Delhi Dates Ticket Price Location
दिल्ली की सबसे लोकप्रिय क्रिसमस बाजार - फोटो : instagram

Most Famous Christmas Market In Delhi : साल का सबसे आखिरी और बड़ा त्योहार क्रिसमस है जो कि आने वाला है। वैसे तो क्रिसमस ईसाई धर्म से जुड़ा प्रमुख त्योहार है लेकिन इसे दुनियाभर के तमाम देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में भी विभिन्न धर्मों के लोग क्रिसमस को नए साल के स्वागत से जोड़ते हुए उत्साह के साथ मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर घर को सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री सजाते हैं। केक और तरह तरह के लजीज पकवान बनते हैं। इन सब की तैयारियां लोग पहले से शुरू कर देते हैं। 



बाजार क्रिसमस के त्योहार को लेकर सज गए हैं। बाजारों में क्रिसमस के लिए सजावट के सामान और अन्य जरूरी चीजें बिकने लगी हैं। हालांकि दिल्ली में लगने वाली क्रिसमस की एक खास बाजार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बाजार में क्रिसमस से जुड़े विदेशी सामान की खरीदारी की जा सकती है। ये बाजार किसी को भी उत्साहित कर दे। कई खासियतों के कारण दिल्ली में लगने वाली इस खास बाजार में प्रवेश के लिए टिकट लगता है।

Merry Christmas 2024 Most Famous Swiss German Christmas Market In Delhi Dates Ticket Price Location
दिल्ली की सबसे लोकप्रिय क्रिसमस बाजार - फोटो : instagram

स्विस जर्मन क्रिसमस बाजार

क्रिसमस डे से पहले दिल्ली में क्रिसमस मार्केट लगती है। इस बाजार का नाम स्विस जर्मन क्रिसमस मार्केट है। ये बाजार क्रिसमस से पहले लगती है। इस बार ये बाजार नवंबर-दिसंबर के वीकेंड में लग रही है।

Merry Christmas 2024 Most Famous Swiss German Christmas Market In Delhi Dates Ticket Price Location
दिल्ली की सबसे लोकप्रिय क्रिसमस बाजार - फोटो : instagram

कब लगेगी क्रिसमस बाजार

स्विस जर्मन क्रिसमस बाजार 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगी हुई है। जहां आप सुबह  11 बजे से शाम 7 बजे तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Most Famous Swiss German Christmas Market In Delhi Dates Ticket Price Location
कहां लगती हैं क्रिसमस बाजार - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

कहां लगेगी क्रिसमस बाजार  

क्रिसमस बाजार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी के 3 ई न्याय मार्ग में स्थित स्विट्जरलैंड एंबेसी में बाजार लगेगी। यहां कई राष्ट्रों की एंबेसी है।

क्रिसमस मार्केट की एंट्री फीस 

हालांकि इस बाजार में प्रवेश दिल्ली की अन्य मार्केटों की तरह नहीं होता। अपनी खासियतों के कारण यहां एंट्री के लिए 400 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है। 12 साल से छोटे बच्चों की एंट्री फ्री है।

विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Most Famous Swiss German Christmas Market In Delhi Dates Ticket Price Location
क्रिसमस के लिए सजावट का सामान - फोटो : instagram

क्रिसमस मार्केट में क्या है खास

ये बाजार कई कारणों से खास है। यहां क्रिसमस की खरीदारी करने के साथ ही जर्मन और स्विस फूड की कई वैरायटी का स्वाद लेने का मौका मिलता है। घर की सजावट के सामान से लेकर, बच्चों के लिए तोहफे, स्टेशनरी आइटम और गार्डन को सजाने के लिए खूबसूरत झालरों के शानदार विकल्प यहां मिल सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed