फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2023: क्रिसमस मनाने के लिए ये हैं चार बेस्ट जगह, जहां जा सकते हैं परिवार या पार्टनर संग

Mon, 25 Dec 2023 08:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Dec 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids In Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने की जगह। - फोटो : Istock

Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas: अगर आपसे पूछा जाए कि आपको घूमना पसंद है? नई-नई जगहों पर जाना आपको अच्छा लगता है? तो आपका जवाब शायद हां में ही हो क्योंकि शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ट्रिप पर जाना पसंद न हो। ऐसे में आप इस बार क्रिसमस पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस दिन लोगों की छुट्टी रहती है। ऐसे में ये दिन घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है। यही नहीं अगर आप चाहते हैं कि आप इस बार क्रिसमस घर के बाहर कहीं बेहतरीन जगह पर सेलिब्रेट करें, तो फिर यहां आप कुछ जगहों के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं, जहां आप अपने परिवार या पार्टनर संग जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन जगहों के बारे में जान सकते हैं...

Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids In Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने की जगह। - फोटो : istock

ये हैं वो जगह:-

मनाली

  • इस क्रिसमस आप मनाली का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित ये जगह पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। यहां आप हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, सोलंग वैली, अटल टनल समेत अन्य जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है।
Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids In Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने की जगह। - फोटो : istock

नैनीताल

  • आप क्रिसमस का त्योहार वादियों के बीच में सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो नैनीताल जा सकते हैं। उत्तराखंड में स्थित इस जगह पर आप पुराने कॉटेज, नैनी झील, मंदिर आदि जगहों के दीदार कर सकते हैं। सर्दियों में आपको यहां के नजारे खूब पसंद आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids In Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने की जगह। - फोटो : istock

जयपुर

  • आप राजस्थान में स्थित जयपुर जा सकते हैं। हर साल यहां क्रिसमस पर काफी सैलानी पहुंचते हैं। यहां के मुख्य आकर्षण किले और शाही महल है। इसके अलावा आप यहां ऊंट की सवारी कर सकते हैं, हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला समेत आदि जगहों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids In Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने की जगह। - फोटो : iStock

ऊटी

  • क्रिसमस का त्योहार मनाने और इन छुट्टियों को सेलिब्रेट करने आप ऊटी जा सकते हैं। तमिलनाडु में स्थित ये शहर अपने अंदर कई खूबसूरत नजारे समेटे हुए है। यहां आप बोटेनिकल गार्डन में कई तरह के फूल-पौधे देख सकते हैं, रोज गार्डन, एमराल्ड लेक, थ्रेड गार्डन भी आप घूम सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed