फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March Holiday Plan: इस महीने होली और गुड फ्राइडे पर मिल रहीं कितनी छुट्टियां? जानें कब जा सकते हैं घूमने

Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
March Holiday Plan Holi Good Friday Bank Holiday And Long Weekend in March 2024 Travel ideas During
मार्च में घूमने के लिए छुट्टियां - फोटो : Istock

March Holiday Plan: मुहब्बत का महीना चला गया और अब रंगों का माह यानी मार्च आ गया है। मार्च के महीने में होली मनाई जाएगी, साथ ही गुड फ्राइडे भी पड़ रहा है। इस महीने शिवरात्रि भी है। त्योहार के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। जो लोग सर्दियों के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि घूमने जा सके, उनके लिए मार्च का महीना बेहतर मौका है। 



इस महीने में न तो सर्दी होती है और न ही चिलचिलाती गर्मी होती है। मौसम घूमने के लिए लिहाज से उपयुक्त होता है। साथ ही इस महीने त्योहारों के कारण छुट्टियां भी मिल रही हैं। कई दफ्तर, बैंक और स्कूल होली, गुड फ्राइडे पर बंद रहेंगे। ऐसे में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ इन छुट्टियों और मौसम का फायदा उठाकर सफर पर जा सकते हैं।

अगर आप मार्च में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको इस महीने मिलने वाली छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि आप सफर पर निकलने की योजना बना सकें।

March Holiday Plan Holi Good Friday Bank Holiday And Long Weekend in March 2024 Travel ideas During
बैंक बंद - फोटो : अमर उजाला

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

इस महीने हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख पर्व होली है। इसके अलावा मार्च महीने में ईसाई धर्म का प्रमुख दिन ईस्टर भी है। ईस्टर को ब्लैक डे कहते हैं, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। इन दोनों दिनों पर बैंक हॉलिडे होता है। इसके अलावा मार्च में लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। 

March Holiday Plan Holi Good Friday Bank Holiday And Long Weekend in March 2024 Travel ideas During
holiday Calender - फोटो : Freepik

मार्च में वीकेंड

इस महीने 8 मार्च शुक्रवार को शिवरात्रि है। जिसके बाद वीकेंड मिल रहा है। आप चाहें तो भोलेनाथ के किसी प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। 9 मार्च को गुड़ी पड़वा और 10 मार्च को रविवार है। मार्च के महीने में होली और गुड फ्राइडे का अवकाश है। होली सोमवार 25 मार्च को है। इसके पहले आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल रही है यानी 23,24 और 25 मार्च की छुट्टी में घूमने जा सकते हैं। 

लॉन्ग वीकेंड के लिए 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी, 30 और 31 मार्च को वीकेंड है। तीन दिन की छुट्टी में सफर पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
March Holiday Plan Holi Good Friday Bank Holiday And Long Weekend in March 2024 Travel ideas During
बनारस - फोटो : istock

मार्च में ट्रिप पर कहां जाएं

बनारस


शिवरात्रि और उसके बाद मिल रहे वीकेंड पर परिवार या करीबियों के साथ सफर की योजना है तो बनारस जा सकते हैं। दो दिन के ट्रिप के लिए बनारस बेहतरीन जगह है। यहां कम खर्च में प्रसिद्ध मंदिरों, घाट और अन्य जगहों को घूम पाएंगे। खाने के शौकीन लोगों को काशी में लजीज पकवानों के कई विकल्प मिलते हैं।

विज्ञापन
March Holiday Plan Holi Good Friday Bank Holiday And Long Weekend in March 2024 Travel ideas During
मथुरा - फोटो : self

मथुरा-वृंदावन

होली का उत्सव वैसे तो पूरे देश में ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन मथुरा, गोकुल, बरसाना और वृंदावन की होली बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। 25 मार्च सोमवार को होली है और इसके पहले वीकेंड पर 23 मार्च को मथुरा के लिए रवाना हो जाएं और लठमार होली, लड्डू होली व फूलों की होली का आनंद उठाएं। साथ ही यहां के प्रसिद्ध मंदिरों, घाटों आदि के दर्शन भी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed