फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच बसा है देश का आखिरी गांव 'माणा', दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा

Wed, 10 Jul 2019 03:31 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 10 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Mana The last village of India on India China Border
last indian village - फोटो : Instagram

उत्तराखंड घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। इस जगह को भारत का अंतिम गांव कहा जाता है। समुद्र तल से 18,000 फुट की ऊँचाई पर बसे इस गांव का नाम माणा है।

Mana The last village of India on India China Border
last indian village - फोटो : Instagram

इस गांव के आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं। यहां पर सरस्वती और अलकनंदा नदियों का संगम होता है। इसके अलावा यहां कई प्राचीन मंदिर और गुफाएं भी हैं। बद्रीनाथ से तीन किमी की दूरी पर बसे इस गांव की सड़के पहले कच्ची थी, जिस वजह से यहां ज्यादा लोग नहीं जाया करते थे, लेकिन अब सरकार ने यहां तक की पक्की सड़क बनवा दी है। अब पर्यटक आसानी से यहां आ जा सकते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Last night I had a dream, I was flying. Chasing angels and falling in love with the oblivion. 🍂 @asjcancer12 . #bikersofinstagram #l4l #travelislife #special_shots #backpacking #backpacker #seetheworld #instatravel #travelgram #travellife #travelpics #travelbug #igers #exploreeverything #sodelhi #wanderlust #worldtraveler #lonelyplanetindia #vscoindia #igramming_india #traveldeeper #portbox #indiaphotoproject #_soi #whyweride #big_shotz #indiapictures #india_ig #TheIndianTravelDream

A post shared by Ronak Varma (@ronakvarma_) on

Mana The last village of India on India China Border
uttrakhand - फोटो : social media

जो लोग बद्रीनाथ के दर्शन के लिए आते हैं वो भारत के आखिरी गांव माणा को देखने जरूर जाते हैं। यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। छह महीने तो ये जगह पूरी बर्फ से ही ढकी रहती है, जिस वजह से यहां रहने वाले लोग सर्दी शुरू होने से पहले नीचे स्थित चामोली जिले चले जाते हैं। इस गांव में एकमात्र इंटर कॉलेज है, जो छह महीने माणा में और छह महीने चामोली में चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mana The last village of India on India China Border
mana village - फोटो : Instagram

यहां आए लोग भीमपुल जरूर जाते हैं। कहा जाता है पांडव इसी मार्ग से होते हुए स्वर्ग गए थे। यहां दो पहाड़ियां थी, जिसके बीच में खाई थी। इसे पार करना बहुत मुश्किल था। उस समय भीम ने यहां दो बड़ी शिलाएं डालकर पुल बनाया था। आज भी लोग इसे स्वर्ग जाने का रास्ता समझकर इस रास्ते पर जाते हैं।

विज्ञापन
Mana The last village of India on India China Border
mana village - फोटो : Instagram

माणा में एक चाय की दुकान है जिसके बोर्ड पर लिखा है 'भारत की आखिरी चाय की दुकान'। दूर-दूर से आए लोग इस दुकान के सामने खड़े होकर फोटो खींचवाते हैं। इस गांव से आगे कोई रास्ता नहीं जाता। थोड़ा आगे भारतीय सेना का कैंप है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed