फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha shivratri 2022: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में जानें सबकुछ, कहां मिलेंगे दर्शन और क्या हैं नाम?

Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maha shivratri 2022 Where are 12 Jyotirlinga of Lord Shiva Situated Names And Importance of Jyotirlinga
महाशिवरात्रि 2022- 12 ज्योतिर्लिंग - फोटो : Istock

एक मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भोले बाबा अपने नाम की तरह ही भोले होते हैं। कोई भक्त आस्था और निश्चल मन से शिवजी की पूजा करता है और कुछ मांगता है तो उनकी मनोकामना को भोलेनाथ पूरा करते हैं। महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान की आराधना का दिन होता है। इस मौके पर श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। शिवालयों में बेलपत्र और भांग धतूरे का भोग लगाते हैं। वैसे तो हर मंदिर में शिवलिंग होती है, जहां आप रुद्राभिषेक करते हैं। लेकिन देश में 12 ज्योतिर्लिंगों की मान्यता है। यहां भगवान शिव साक्षात आए थे और ज्योतिर्लिंग के रूप में बस गए। इस महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि ज्योतिर्लिंग कहां-कहां स्थित हैं और इन ज्योतिर्लिंगों की क्या विशेषताएं हैं।

Maha shivratri 2022 Where are 12 Jyotirlinga of Lord Shiva Situated Names And Importance of Jyotirlinga
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Twitter@AmitShah

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग,गुजरात

देश का पहला ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। अरब सागर के तट पर स्थित इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है। पुराण के मुताबिक, जब चंद्रमा को प्रजापति दक्ष ने क्षय रोग का श्राप दिया तो इसी स्थान पर चंद्रमा ने श्राप से मुक्ति पाने के लिए इसी स्थान पर शिवजी की पूजा और तप किया था। कहा जाता है कि खुद चंद्र देव ने इस स्थान पर ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी।

Maha shivratri 2022 Where are 12 Jyotirlinga of Lord Shiva Situated Names And Importance of Jyotirlinga
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश - फोटो : Rohit Jha

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश

दूसरा ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा नदी के किनारे पर श्रीशैल पर्वत पर स्थित है। आंध्र प्रदेश में स्थित इस ज्योतिर्लिंग का नाम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha shivratri 2022 Where are 12 Jyotirlinga of Lord Shiva Situated Names And Importance of Jyotirlinga
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश - फोटो : facebook/MahakalMandir
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के पास क्षिप्रा नदी बहती है। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां रोजाना भस्म आरती होती है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
Maha shivratri 2022 Where are 12 Jyotirlinga of Lord Shiva Situated Names And Importance of Jyotirlinga
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश - फोटो : facebook

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के दो ज्योतिर्लिंग हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा मालवा क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे एक पर्वत  पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। अगर श्रद्धालु दूसरे तीर्थों का जल लाकर ओंकारेश्वर बाबा पर अर्पित करते हैं तो माना जाता है कि उनके सारे तीर्थ पूरे हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed