फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: इस महाशिवरात्रि करें भोले बाबा के दर्शन, ये रहे यूपी-उत्तराखंड के प्राचीन मंदिर

Tue, 01 Mar 2022 12:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Visit These Holy Temples in up and Uttarakhand on Mahashivratri Darshan of Lord Shiva
शिवरात्रि 2022 - फोटो : istock

इस बार एक मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भगवान शिव को औघड़ दानी कहा जाता है। कहते हैं कि भोले बाबा अपने नाम की तरह की भोले हैं। निश्छल भावना से अगर आप थोड़ी सी भक्ति करते हैं तो भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं। महाशिवरात्रि का दिन बहुत खास होता है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। शिवरात्रि के दिन किसी शिव मंदिर या शिवालय में जाकर आप भोले बाबा की प्रतिमा या शिवलिंग का अभिषेक करें। भारत में कई प्राचीन और अद्भुत शिव मंदिर हैं, जहां कि भव्यता, पवित्रता और चमत्कार विश्व में प्रसिद्ध है। अगर इस महाशिवरात्रि के दिन आप किसी प्रसिद्ध शिव मंदिर या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आपको भगवान भोले बाबा के प्राचीन मंदिर मिल जाएंगे। इस महाशिवरात्रि कीजिए यूपी-उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिवालयों के दर्शन।

Maha Shivratri 2022 Visit These Holy Temples in up and Uttarakhand on Mahashivratri Darshan of Lord Shiva
शिवरात्रि 2022: काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस - फोटो : FACEBOOK

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी काशी में है। बनारस गंगा नदी के पश्चिम घाट पर स्थित है। माना जाता है कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिका हुआ है। बनारस में ही 12 ज्योतिर्लिंगों में से सातवां ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर में है। कहते हैं कि ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से सारे पाप मिट जाते हैं। वहीं काशी को भगवान शिव और माता पार्वती का सबसे प्रिय स्थान भी माना जाता है। काशी के सुंदर घाटों को भी आप घूम सकते हैं।

Maha Shivratri 2022 Visit These Holy Temples in up and Uttarakhand on Mahashivratri Darshan of Lord Shiva
शिवरात्रि 2022: गोला गोकर्णनाथ - फोटो : facebook

गोला गोकर्णनाथ

उत्तर प्रदेश में ही एक और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। लखीमपुर खीरी जिले में स्थित गोला तहसील में प्रसिद्ध भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ है, जिसे छोटी काशी भी कहते हैं। गोला गोकर्णनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि लंका के राजा रावण सतयुग में भगवान शिव को लेकर यहां आए थे। रावण शिव जी को लेकर लंका जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में लघुशंका के लिए उसे भगवान को जमीन पर रखना पड़ गया, जिसके बाद जमीन से वह भोले बाबा को हिला न सका तो अंगूठे से रावण ने शिवलिंग को दबा दिया। यही स्थान गोला गोकर्णनाथ बन गया और आज भी शिवलिंग पर रावण के अंगूठे का निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Visit These Holy Temples in up and Uttarakhand on Mahashivratri Darshan of Lord Shiva
शिवरात्रि 2022: केदारनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिव मंदिर

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

उत्तराखंड को पवित्र तीर्थ स्थली कहा जाता है। यहां कई प्राचीन मंदिर है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम भी उत्तराखंड में ही है। केदारनाथ को भगवान शिव का घर कहा जाता है। केदारनाथ मंदिर तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। मंदिर के पीछे बर्फ का पहाड़ सूरज की किरणों के बीच से बेहद खूबसूरत नजारा देता है।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Visit These Holy Temples in up and Uttarakhand on Mahashivratri Darshan of Lord Shiva
शिवरात्रि 2022: नीलकंठ महादेव - फोटो : FACEBOOK

नीलकंठ महादेव

ऋषिकेश से 32 किलोमीटर दूर जंगल के पास नीलकंठ महादेव का मंदिर है। मान्यताओं के मुताबिक, हजारों साल पहले अमृत पाने के लिए देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया। हिंदु मान्यताओं के अनुसार, हजारों साल पहले अमृत पाने की लालसा लिए देवताओं और असुरों के बीच समुद्रमंथन हुआ था। इस मंथन में विष निकला, जिसे भगवान शिव ने पी लिया। इससे उनका गला नीला हो गया। जिस स्थान पर भोले बाबा ने विष पान किया था, वहां नीलकंथ महादेव का मंदिर स्ठापित हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed