फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh: संगम स्नान के लिए जा रहे हैं महाकुंभ तो घूमें प्रयागराज के ये 5 स्थल, चाहिए सिर्फ दो दिन की छुट्टी

Mon, 13 Jan 2025 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:40 AM IST
सार

प्रयागराज कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप महज दो दिनों की छुट्टी में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं प्रयागराज के पर्यटन स्थलों के बारे में और कैसे दो दिन में सफर पर पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 List of Five Places to visit in Prayagraj Know Names and Locations
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

Maha Kumbh 2025 : प्रत्येक 12 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता है। महाकुंभ संगम नगरी प्रयागराज में मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज यानी कि 13 जनवरी 2025 से हो गई है और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ मेले का समापन होगा। इस दौरान करोड़ों लोग पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। कुंभ के मौके पर देश-विदेश से लोग प्रयागराज गंगा में स्नान के लिए पहुंचते हैं।



अगर आप भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं तो इस यात्रा को धार्मिक के साथ ही पर्यटन यात्रा भी बना सकते हैं। प्रयागराज में सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं हैं बल्कि ऐतिहासिक और  सांस्कृतिक स्थल भी हैं, जो आपको घूमने के लिए शानदार मौका देते हैं।

प्रयागराज कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप महज दो दिनों की छुट्टी में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं प्रयागराज के पर्यटन स्थलों के बारे में और कैसे दो दिन में सफर पर पूरा कर सकते हैं।

Maha Kumbh 2025 List of Five Places to visit in Prayagraj Know Names and Locations
प्रयागराज महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में घूमने लायक 5 प्रमुख स्थल

त्रिवेणी संगम

यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी का संगम होता है। संगम स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है। आप यहां नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। त्रिवेणी संगम को घूमने के लिए सुबह-सुबह या सूर्यास्त के समय के जाएं।

आनंद भवन

यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पैतृक आवास था, जिसे अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। यहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज देखे जा सकते हैं। एंट्री के लिए टिकट लगता है हालांकि प्रवेश शुल्क नाममात्र का ही है। यहां घूमने के लिए एक से दो घंटे का समय लग सकता है।

Maha Kumbh 2025 List of Five Places to visit in Prayagraj Know Names and Locations
प्रयागराज का किला - फोटो : Instagram

खुसरो बाग

यह मुगल स्थापत्य कला का सुंदर नमूना है जहां जहांगीर के पुत्र खुसरो का मकबरा स्थित है। बाग की सुंदरता और शांति इसे एक आदर्श पिकनिक स्थल बनाती है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कभी भी घूमने जा सकते हैं।

इलाहाबाद किला

इस किले को अकबर ने 1583 में बनवाया था और आज भारतीय सेना के अधीन है। किले में स्थित अशोक स्तंभ और सरस्वती कुंड प्रमुख आकर्षण हैं। पर्यटकों को किले का सीमित हिस्सा देखने की अनुमति है।

Makar Sankranti 2025: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 List of Five Places to visit in Prayagraj Know Names and Locations
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock

हनुमान मंदिर

प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान जी की प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध एक प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि गंगा जी की बाढ़ का जल सबसे पहले यहां आता है और हनुमान जी के चरण छूकर वापस लौट जाता है। संगम के पास स्थित यह मंदिर कुंभ या महाकुंभ के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।  

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 List of Five Places to visit in Prayagraj Know Names and Locations
महाकुंभ ट्रेन टिकट - फोटो : Amar ujala

कैसे बनाएं यात्रा योजना

पहले दिन सुबह संगम में स्नान करें। फिर बड़ा हनुमान मंदिर में दर्शन और इलाहाबाद का किला घूमें। दूसरे दिन आनंद भवन और खुसरो बाग देखने जाएं।

ध्यान रखें कि कुंभ के दौरान होटल की बुकिंग पहले से कराएं। स्थानीय स्ट्रीट फूड का आनंद लें जैसे कि इलाहाबादी कुल्फी, चाट और समोसा। सुबह जल्दी या देर शाम संगम स्नान के लिए जाएं, ताकि भीड़ से बचा जा सके।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed