फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025: ये हैं भारत के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, जहां लोहड़ी पर सेवा और लंगर के लिए जा सकते हैं आप

Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
सार

अगर आप भी लोहड़ी के मौके पर गुरुद्वारे जाना चाहते हैं तो देश के कुछ प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में जान लें, जहां आप दोस्तों, परिवार के साथ इस पर्व को अधिक उत्साह के साथ मना सकते हैं। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Visit These Famous Gurudwaras in India with Your Family
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब - फोटो : Instagram

Lohri 2025 : हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है। सिख समुदाय के लोग इस पर्व को उत्साह से मनाते हैं और इस दिन गुरुद्वारे में माथा टेकने जाते हैं। लोहड़ी के मौके पर देशभर के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। लोहड़ी के दिन गुरुद्वारों में सेवा, कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। अगर आप भी लोहड़ी के मौके पर गुरुद्वारे जाना चाहते हैं तो देश के कुछ प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में जान लें, जहां आप दोस्तों, परिवार के साथ इस पर्व को अधिक उत्साह के साथ मना सकते हैं। 

Lohri 2025 Visit These Famous Gurudwaras in India with Your Family
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram

हरमंदिर साहिब, अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा स्थित है जो देश का सबसे प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल है। यह गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर है। स्वर्ण मंदिर  सिख समुदाय का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है जहां लोहड़ी के मौके पर विशेष कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है। यहां की भव्यता और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक सुख प्रदान करता है। लोहड़ी के मौके पर स्वर्ण मंदिर में विशेष दीवान सजते हैं। सेवा और लंगर में शामिल होकर मन को शांति और संतोष मिलता है।  

Lohri Special Traditional Food: लोहड़ी के मौके पर जरूर तैयार करें ये पकवान, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

Lohri 2025 Visit These Famous Gurudwaras in India with Your Family
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : instagram

गुरुद्वारा बंगला साहिब, नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब स्थित है। ये गुरुद्वारा अपनी सुंदरता और सेवा कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। लोहड़ी पर यहां खास सजावट होती है और श्रद्धालु सेवा व लंगर में हिस्सा लेते हैं। यहां पूरे दिन लंगर चलता है। गुरुद्वारा बंगला साहिब का सरोवर व कीर्तन का अनुभव बेहद शांति प्रदान करने वाला होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Visit These Famous Gurudwaras in India with Your Family
पटना साहिब - फोटो : Instagram

पटना साहिब, बिहार

बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं तो गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान पर जाकर लोहड़ी का पर्व मना सकते हैं। पटना साहिब गुरुद्वारा सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। लोहड़ी के दिन यहां भव्य कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है।  

विज्ञापन
Lohri 2025 Visit These Famous Gurudwaras in India with Your Family
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड

उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक शानदार गुरुद्वारा स्थित है। अगर आप घूमने के लिए उत्तराखंड के किसी हिल स्टेशन जा रहे हैं या वहीं के निवासी हैं तो चमोली स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा पर माथा टेकने जरूर जाएं। हेमकुंड साहिब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि सर्दियों में यह स्थान बर्फ से ढका होता है, लेकिन इसके आसपास के गुरुद्वारों में लोहड़ी का उत्सव मनाया जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed