अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए इस बार का बेस्ट डेस्टिनेशन स्पेन है। आप यहां पर स्पेन में खूबसूरती के साथ-साथ आप यहां का फेवरेट फेस्ट का भी आनंद ले सकते हैं। अगस्त महीने के आखिरी बुधवार को स्पेन में टा टोमाटीना त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में शामिल होने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग शामिल होते हैं। यहां लाखों की संख्या में लोग इस त्योहार को मनाने आते हैं। साल 2002 में इसे फेस्टिविटी ऑफ इंटरनेशनल टूरिस्ट इंटरेस्ट घोषित किया गया था। टा टोमाटीना फेस्ट पूरे विश्व में लोकप्रिय है।
2 of 5
la tomatina
- फोटो : social media
टोमैटो फाइट यहां का बेहद लोकप्रिय त्योहार है। इस त्योहार में करीब 250,000 पाउंड टमाटरा का इस्तेमाल किया जाता है। फेस्ट के दौरान लोग एक-दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं। हालांकि लोगों को चोट ना लगे इसके लिए टमाटर को हाथ से पिचकाकर मारा जाता है।
3 of 5
la tomatina
- फोटो : social media
इसके अलावा इस फेस्ट में किसी को भी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की इजाजत नहीं होती है। इस दौरान अगर कोई रुकने को कहता है तो उसपर कोई भी टमाटर नहीं फेंकता है। टमाटर से लड़ाई, नहाते हुए, सेल्फी लेते हुए और पूरी मस्ती में सभी इस त्योहार का भरपूर मजा उठाते हैं। जब साइरन बजता है तो सभी लोग इस जूसी त्योहार में शामिल हो जाते हैं। इस फेस्ट की लोकप्रियता के कारण कई फिल्मों में भी इसको दर्शाया गया है।
4 of 5
La Tomatina tomato festival
- फोटो : smashinglife.co.uk
इसकी शुरुआत साल 1945 में हुई थी। जब कुछ युवा स्पेन के शहर में धरना देने बैठ गए थे। इस दौरान जब पुलिस उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ी तब युवाओं ने पास में लगी सब्जी की दुकानों से सब्जियों व फलों को उठा-उठाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद से यहां फूड फाइट के तौर पर ला टोमाटीना मनाया जाने लगा।
5 of 5
la tomatina
- फोटो : social media
जब कोई किसी पर टमाटर फेंक के मारता है तो उसके पहले उसे टमाटर को फोड़ना होता है उसके बाद मारना होता है। इस दौरान एक-दूसरे की टी-शर्ट या कपड़े फाड़ने पर मनाही है और जब कोई कहे कि रुक जाओ तो टमाटर फेंकने वाले को रुकना होता है।