{"_id":"5d52914e8ebc3e6cbb2a6b81","slug":"kolukkumalai-world-s-highest-tea-estate-where-you-see-glorious-sunrise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत का सबसे ऊंचा चाय का बागान जहां खूबसूरत सूर्योदय का नजारा देखने दूर-दूर से आते हैं लोग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत का सबसे ऊंचा चाय का बागान जहां खूबसूरत सूर्योदय का नजारा देखने दूर-दूर से आते हैं लोग
Tue, 13 Aug 2019 05:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
घूमने का शौक रखने वालों के लिए पूरी दुनिया में बहुत से अद्भुत नजारे हैं। और बात अगर भारत की करें तो यहां पर प्राकृतिक नजारे भरे पड़े हैं। जिनको देखे बिना आपका घूमने का शौक अधूरा है। इन्हीं खूबसूरत जगह में से एक अनोखी सी जगह है जहां पर सूर्योदय का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जाने वो कौन सी जगह है जहां पर सैर किए बिना आपका जीवन अधूरा है।
Trending Videos
- फोटो : pixa
कोलुकुमलाई
जी हां, नाम से ही यह जगह कितनी अनोखी है तो सोचिए इस खूबसूरत जगह के नजारे कितने अद्भुत होंगे। तमिलनाडु के इस छोटे से गांव की उंचाई समुद्र से 7130 फिट है। यहां पर बहुत सारे चाय के बागान है। जिन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है।

कैसे होते हैं चाय के बागान
यहां पर चाय के बागान की खेती करीब एक हजार एकड़ में फैली हुई है। इन खूबसूरत चाय बागान को देखने के लिए किसी गाइड की मदद ली जा सकती है। ये आपको उन चाय के फैक्टरी में ले जाएगा जहां पर वहीं पुराने अंदाज में चाय को पीने लायक बनाते हैं।

सुंदर नजारे
मुन्नार से 32 किमी की दूरी पर होने के कारण यहां तक पहुंचने में आपको बहुत से सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। इतनी उंचाई पर बने चाय के बागानों को देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। सादगी और सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

कैंपिंग के लिए है सही जगह
अगर आप रात में कैंपिंग का मजा लेना चाहते हैं तो यहां पर जरूर रुकें। क्योंकि सुबह के समय सू्र्योदय के अद्भुत नजारे को देखकर आप रोमांचित महसूस करेंगे। और इस दृश्य को जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।