क्रिसमस दुनियाभर में धूमधाम से मनाएं जाने वाला त्योहार है। हर साल लोग इसे बेहतर तरीके से मनाने की कोशिश करते हैं। देश हो या विदेश हर कोई इस त्योहार को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता है। इसकी तैयारी लोग महीना भर पहले से शुरू कर देते हैं। अगर इस बार आप क्रिसमस को दूसरे देश में जाकर मनाना चाहते हैं तो आइए जानते हं यूरोप के कुछ खास जगहों के बारे में .....
Christmas 2018: विदेश में मनाना चाहते हैं तो बेहतर ऑपशन है यूरोप, जानिए कैसे होता है सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस का त्योहार सांता क्लॉज के बिना अधूरा है। इस त्योहार पर सबसे ज्यादा महत्व सांता क्लॉज का होता है। फिनलैंड के लैपलैंड को सातां का घर कहां जाता है। बच्चें हो या बूढ़े हर किसी के लिए यह जगह और यह त्योहार बहुत खास होता है। यहां क्रिसमस पर बहुत रौनक होती है। लोगों इसे खास बनाने के लिए एक महीना पहले से तैयारी करनी शुरू कर देते है। यहां लोग दूर-दराज से भी इस दिन को इन्जॉय करने आते हैं। पर्यटकों के लिए यह जगह बेहद ही आकर्षण का केंद्र होती है। लोगों में अलग तरह का उत्साह नजर आता है।
वारसॉ पोलैंड
वॉरसा पोलैंड की राजधानी भी है इस जगह की रौनक तब बढ़ जाती है जब क्रिसमस नजदीक आने लगता है। बता दें यह जगह क्रिसमस मनाने के अलावा और कई खास ट्रेडिशन के लिए भी मशहूर है। हर साल 22 नवंबर को इस शहर को पूरी तरह से कलर लाइट से सजा दिया जाता है, जो क्रिसमस से तीन दिन पहले तक सजा रहता है। यहां क्रिसमस पुरानी परंपरा के तहत मनाया जाता है।
क्रिसमस मनाने के लिए यह शहर पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आने के बाद त्योहार मनाने के साथ-साथ कई और चीजें यहां की सफर को यादगार बना देती है। जैसे यहां की नाव यात्रा को लोग बहुत इन्जॉय करते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तन, माउंटेन केक आदि यहां आकर्षण के खास केंद्र है।
नीदरलैंड का एम्स्टर्डम भी क्रिसमस के लिए पूरे दुनिया भर में मशहूर हैं। क्रिसमस के दौरान शहर की सड़कों और मार्केट को पूरी तरह से लाइट से सजाया जाता है। कलरफूल लाइट यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। यहां के लोग नवंबर से ही उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं। कोपेनहेगन, डेनमार्क का बहुत खूबसूरत शहर है। यह क्रिसमस के दौरान पूरी तरह लाइट से ढ़का हुआ होता है। यहां की गर्म चॉकलेट पूरी दुनिया भर में फेमस है।