फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की इस जगह पर जरूर घूमकर आएं तो गर्व से कहेंगे, कोल्हापुर से आए हैं

Fri, 07 Dec 2018 06:33 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
know the best things of kolhapur
कोल्हापुर महाराष्ट्र का फेमस जगह है - फोटो : instagram

कोल्हापुर महाराष्ट्र का फेमस जगह है। कोल्हापुर अपने रंग-बिरंग परिधान, खाने-पीने और खूबसूरत चप्पलों के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां की संस्कृति और पारंपरिक चीजे लोगों को बेहद पसंद आती है। इसके अलावा यहां घूमने-फिरने की भी बहुत सुंदर जगह है। यहां की संस्कृति और खूबसूरती को देख दिल भरता नहीं है जो एक बार यहां घूमने आता है यहां बार-बार आने की सोचता है। इस शहर को महाराष्ट्र का प्राचीन शहर भी कहते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सी चीजें आकर्षण का केंद्र है। चलिए जानते हैं प्राचीन शहर की खूबसूरती के बारे में, क्या है इस शहर में पर्यटकों के लिए खास 

know the best things of kolhapur
कोल्हापुर जा रहे हैं तो वहां के मिसल को कोई कैसे भूल सकता है। - फोटो : instagram

कोल्हापुर जा रहे हैं तो वहां के मिसल को कोई कैसे भूल सकता है। यह मशहूर डिश कई प्रकार की होती है। फडतरे मिसल, खासबाग मिसल, बावड़ा मिसल अभी तो सिर्फ शाकाहारी खाने की बात है तो चलिए अब नॉनवेज के बेस्ट डिश के बारे में जानते हैं। 
नॉनवेज में खाने के लिए सबसे बेहतर है तांबड़ा रस्सा, मटन का अचार कीमा राइस, कोल्हापुर के मांसाहारी व्यंजन में सबसे मशहूर है। यहां आने वाला हर शख्स इस डिश का स्वाद जरूर चखता है। 

know the best things of kolhapur
यहां का प्रसिद्ध आभूषण जिसका निर्माण कोल्हापुर में होता है

कोल्हापुरी साज का मतलब होता है यहां का प्रसिद्ध आभूषण जिसका निर्माण कोल्हापुर में होता है। यह कोल्हापुर का पारंपरिक गहना है। इसे बहुत सुंदर तरीके से डिजाइन किया जाता है। लोग देखते ही एक नजर में पसंद कर लेते हैं। महिलाएं इसे रोजमर्रा में पहने के लिए दस या बारह पत्तियों का बनवाती हैं। इसका डिजाइन पर्यटकों को बेहद लुभाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know the best things of kolhapur
दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी यहां के वन्य जीवन की खूबसूरती के बारे में बताता है - फोटो : instagram

दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी यहां के वन्य जीवन की खूबसूरती के बारे में बताता है। यह बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को बहुत लुभाती है। शहर की भागदौड़ के बाद यहां आकर खुलकर सांस लेने का मौका मिलता है। साथ ही जीव-जन्तुओं को करीब से देखने का मौका मिलता है। दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रहती है। यहां प्रवेश करने के लिए सिर्फ 30 रुपये लगते हैं। अगर आप अंदर घूमने के लिए जीप या कोई गाड़ी लेते हैं तो उसके लिए आपको सौ रूपये देने पड़ते हैं। 

विज्ञापन
know the best things of kolhapur
कोल्हापुरी चप्पल का नाम सुनते ही हर किसी के मन में सदियों पुरानी चप्पल का ख्याले आने लगता है - फोटो : instagram

कोल्हापुरी चप्पल का नाम सुनते ही हर किसी के मन में सदियों पुरानी चप्पल का ख्याले आने लगता है। इस चप्पल की बनावट बेहद ही खूबसूरत होती है। यह चप्पल यहां की पारंपरिक पहचान दिलाती है। कोल्हापुरी चप्पल कई प्रकार की होती हैं। रोजमर्रा की अलग होती हैं, पार्टी की अलग होती हैं रंग-बिरंगी चप्पल को विदेश से आएं पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed