अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां से बस पकड़कर आप सस्ते में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस को घूम सकते हैं। दरअसल, दिल्ली से उत्तराखंड की दूरी करीब 400 किमोलीटर के आसपास है। आप दो दिन की छुट्टी में उत्तराखंड के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस की सैर कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हिमाचल और उत्तराखंड में कहां घूमें और कहां से आपको सस्ते में बस मिलेगी।
अगर आप नैनीताल घूमने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से नैनीताल की दूरी महज 337 किलोमीटर है। आप दिल्ली से करीब 7- 8 घंटे में बस के जरिए नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल जाने के लिए आपको आनंद विहार से बस मिलेगी। आप चाहे तो उत्तराखंड परिवहन की बस से दिल्ली से नैनीताल जा सकते हैं, अगर आपको प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल की बस में नैनीताल का सफर तय करना है तो आपको ये बसें आनंद विहार के बाहर से मिलेंगी।
इन लग्जरी बसों के जरिए आप महज 6 घंटे में दिल्ली से नैनीताल की दूरी तय कर सकते हैं। इसी तरह आपको हिमाचल जाने के लिए भी आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बसें मिल जाएंगी। आप चाहें तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन भी जा सकते हैं।
हिमाचल भवन के बाहर से डायरेक्ट हिमाचल की बसें मिलती हैं। इसके अलावा कश्मीरी गेट और आनंद विहार से भी आप हिमाचल जा सकते हैं। हिमाचल में आप धर्मकोट, शिमला और दूसरे टूरिस्ट प्लेसेस पर घूम सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज 342 किलोमीटर है और आप 7 घंटे में बस के जरिए यहांं पहुंच सकते हैं।
हिमाचल में आप धर्मकोट घूम सकते हैंं। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं।