राजस्थान की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। यहां की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, विदेशी भी हैरान हो जाते हैं यहां की खूबसूरती देखकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट आबू में अचलगढ़ किला हर किसे के आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है।
इस किले में स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं।
भगवान शिव के इन पैरों के निशान को देखने के इस किले में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। अब आप खुद सोचिए कि इस किले में जाकर और भगवान शिव के दर्शन करके आपको कितना आनंद आएगा।
माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से आप सूर्योदय और सूर्य होने के अप्रतिम नजारों को देख सकते हैं, इसलिए यहां लाखों की तादात में पर्यटक आते हैं। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। आप भी इस नजारे को देख प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होंगे, इसलिए माउंट आबू जाएं और इस खूबसूरत नजारे के साक्षी बनें।
टॉड रॉक
माउंट आबू में आपको ऐसी कई चीजें देखने को मिलेगी, जिसे देख आप एक पल को हैरान हो जाएंगे। यहां पर आपको एक विशाल पत्थर नजर आएगा जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। जब आप इस पत्थर को देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई मेंढ़क हो, इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो।
एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होने लगेगी। माउंट आबू की खूबसूरती का बखान यहीं खत्म नहीं होता है। इसके अलावा यहां एक नन रॉक भी है।
यह नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है।अब आप सोचिए की एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है, उसको देखकर आपको कितना अच्छा लगेगा। यही कारण है कि मांउट आबू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
नक्की झील के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसा प्रतीत होता है।
ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है, जिसे देख किसी का भी यहां से जाने का नहीं करता है। माउंट आबू जाने वाला हर शख्स इस झील की खूबसूरती को देखने जरूर जाता है।