Free Foreign Destination Wedding Offer: डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन लगातार बढ़ रहा है। शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास मौका होता है, जिसे यादगार और स्पेशल बनाने के लिए लोग नए नए तरीके और आइडिया अपनाते हैं। ऐसे में डेस्टिनेशन वेडिंग शादी को खास बनाने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है। हाल ही में मौनी रॉय ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इसके पहले कटरीना-विकी कौशल, राजकुमार राव ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। ये तो भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की बात है लेकिन विदेश, खासकर यूरोप में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज काफी बढ़ा हुआ है। इसकी शुरुआत साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी से हुई, जिसके बाद 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी यूरोप में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों ने ही अपनी शादी के लिए खूबसूरत शहर इटली को चुना था। यहां का खूबसूरत नजारे शादी की फोटो को और अधिक सुंदर बना देंगे। लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग में खर्चा भी ज्यादा होता है। ऐसे लोग विदेश में सेलिब्रिटीज की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना तो देखते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते। लेकिन अब विदेश में शादी करने का सपना देखने वालों के लिए यह सपना पूरा करना आसान हो गया है। आपको मुफ्त में विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का मौका मिल रहा है। चलिए जानते हैं विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग के ऑफर के बारे में।
Free Destination Wedding: विदेश में फ्री डेस्टिनेशन वेडिंग का ऑफर, सेलिब्रिटीज की तरह आप भी कर सकते हैं शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां कर सकते हैं मुफ्त में डेस्टिनेशन वेडिंग?
अनुष्का-विराट, दीपिका रणवीर और रानी मुखर्जी- आदित्य चोपड़ा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। आपको भी इटली में ही मुफ्त में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का मौका मिल सकता है। इस देश में मुफ्त डेस्टिनेशन वेडिंग का एक ऑफर आया है, जिसके तहत आप फ्री में विदेशी लोकेशन पर शादी कर सकते हैं।
क्या है डेस्टिनेशन वेडिंग का ऑफर?
दरअसल कोरोना काल में कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा। ऐसे में इटली की राजधानी रोम के मेट्रोपोलिटन शहर के केंद्र में स्थित रीजन लाजियो ने एक कैंपेन शुरू किया है। जो बिगड़ी अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए पोस्ट पैंडेमिक मैरिज या कोरोना काल के बाद शादी के लिए डिजाइन किया गया है। कैंपेन के तहत इस जगह पर शादी करने वाले कपल को 2,200 डॉलर का ऑफर मिलेगा। भारतीय रुपयों में 1,68,796 रुपये दिए जाएंगे।
फ्री डेस्टिनेशन वेडिंग ऑफर की आखिरी तारीख
इस ऑफर का लाभ उन्हीं कपल्स को मिलेगा तो 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 के बीच शादी करेंगे। यानी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े को कैंपेन के तहत पैसा दिया जाएगा।
ऑफर का फायदा
क्लेम सफल होने पर इस पैसों का इस्तेमाल आप शादी की शॉपिंग में कर सकते हैं। जैसे शादी का वेन्यू, केटरिंग, वेडिंग आउटफिट, रिंग, मेकअप और फोटोज आदि के लिए यह पैसा खर्च कर सकते हैं। यानी यहां शादी करने के लिए रीजन लाजियो आपको पैसा देगा। इस कैंपेन का नाम है 'इन लाजियो विद लव'। जिसमें लाजियो में होने वाली शादियों के लिए कोविड रिकवरी फंड से 11 मिलियन डॉलर जमा किए गए हैं।