Pregnancy Travel Tips in Hindi: घूमने का शौक रखने वाले अक्सर वीकेंड या किसी छुट्टी के मौके पर यात्रा का प्लान बना लेते हैं। लेकिन साथ में अगर गर्भवती महिला हो तो ऐसे में घूमने का मन होते हुए भी आपको प्लान कैंसिल करना पड़ता है। दरअसल, गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। गर्भवती इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक समस्याएं झेलती हैं। छोटी सी गलती से प्रेगनेंसी और शिशु पर असर पड़ सकता है। इसलिए उन्हें काफी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। वैसे तो गर्भावस्था के समय ज्यादातर महिलाओं को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर किसी कारण से गर्भवती महिला को यात्रा करनी पड़ जाए तो उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।
Pregnancy Travel Tips: प्रेगनेंसी के दौरान करने जा रही हैं सफर, तो रखें इन बातों का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन