फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं प्लेन ही लैंड होता है तो कहीं छोड़ती है बोट, ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच

Wed, 28 Nov 2018 06:41 PM IST
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
5 best beaches around the world
दुनिया में घूमने का शौक रखने वालों के लिए समुद्री किनारे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होते हैं - फोटो : Instagram

दुनिया में घूमने का शौक रखने वालों के लिए समुद्री किनारे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होते हैं। भारत में भी   गोवा से लेकर अंडमान निकोबार के बीचेज पर देसी और विदेशी दोनों ही तरह के पर्यटक आना पसंद करते हैं। यदि आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और समुद्री किनारों को देखना पसंद करते हैं तो आइए आपको बताते हैं दुनिया के 5 ऐसे बीच जिनकी खूबसूरती आप देखते रह जाएंगे। 

5 best beaches around the world
इस बीच का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में आता है - फोटो : File Photo

शिपव्रेक बीच

इस बीच का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेज में शुूमार है। इसकी खास बात यह है कि यहां प्लेन से उतरने के बाद बीच तक पहुंचने का रास्ता बोट से है। बीच के सूबसूरत नजारे बोट पर सवार होते ही दिखने लगते हैं। चारों तरफ से पहाड़ो से घिरा यह बीच पर अलग-अलग देशों के लोग इजॉय करने आते हैं। एक तरफ जहां लोग पार्टी करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग यहां सुकून महसूस करते नजर आते हैं। यहां रुकने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था है। बता दें यहां आप सिर्फ 20 से 30 मिनट तक रुक सकते है। इसके बाद बोट आपको वापस रिजॉर्ट ले जाएगी।  रात के समय यहां जाने की अनुमति नहीं है। 

5 best beaches around the world
व्हाइटहेवन बीच, क्वींसलैंड - फोटो : Instagram

व्हाइटहेवन बीच, क्वींसलैंड

आपको बीच पर अकेले घूमना ज्यादा पसंद है, तो इस बीच से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। पूरे साल में यहां सिर्फ 290 दिन सूर्य की रौशनी आती हैं। बाकी सभी दिन यहां अंधेरा रहता है। इस बीच को लोग ड्रीम बीच के नाम से भी जानते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग हेलीकॉप्टर या फिर शिप बोट से पहुंचते हैं। दूर-दराज से आएं पर्यटक उगते सूरज की रौशनी को देखना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 best beaches around the world
Praia Do Sancho पर्नंबुको - फोटो : Instagram
Praia Do Sancho पर्नंबुको

यह बीच ब्राजील से कुछ दूरी पर है। इसका नाम दुनिया के खूबसूरत बीच में शुमार है। यहां पर घूमकर पर्यटकों बताते हैं कि इस बीच की खूबसूरती हर रोज बढ़ती जा रही है। दरअसल, इस बीच के निखार को बढ़ाती है यहां की पीली रेत जो नीले पानी के साथ मिलकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आप अपनी छुट्टी को बेहतर और यादगार बनाने के लिए इस बीच पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
5 best beaches around the world
तुलुम बीच, क्विंटाना रू - फोटो : Instagram

तुलुम बीच, क्विंटाना रू

समुद्री किनारा, सूरज की रौशनी और सफेद रेत के साथ चारों तरफ का शांत माहौल हो तो ऐसी जगह घूमने से बेहतर कोर्इ जगह नहीं हो सकती। यहां पार्टनर के साथ आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। यह बीच मेक्सिको में है। बीच से 2 किलोमीटर की दूरी पर आपको रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed