फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: अब तक नहीं की करवा चौथ के लिए खरीदारी तो घूम आएं ये बाजार, एक जगह पर मिलेगा सारा सामान

Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

Karwa Chauth 2023: अब तक नहीं की करवा चौथ के लिए खरीदारी तो घूम आएं ये बाजार, एक जगह पर मिलेगा सारा सामान

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping in Budget
करवा चौथ खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : istock

Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping : करवा चौथ सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। शादीशुदा लोग करवा चौथ का पर्व बहुत ही उत्साह से मनाते हैं। इस पर्व के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। वैसे तो करवा चौथ की तैयारियां पहले से शुरू हो जाती हैं। नए और सुंदर कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप का सामान की खरीदारी कई दिन पहले से कर लेते हैं। बाजार भी करवा चौथ की तैयारियों को लेकर सज जाते हैं। महिलाओं के परिधानों में नए नए कलेक्शन आ जाते हैं। इस मौके पर अधिकतर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करती हैं। साड़ी, अनारकली, कुर्ता सेट, लहंगा आदि कई तरह के ट्रेंडी परिधान करवा चौथ पर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। 



हालांकि अगर आपको अब तक खरीदारी का समय नहीं मिल पाया है तो आज अपनी तैयारी पूरी कर लें। करवा चौथ के लिए दिल्ली की कई बाजारों में आपकी रेडी टू यूज यानी तुरंत खरीदकर इस्तेमाल करने वाला सामान मिल जाएगा। कम पैसों में करवा चौथ की खरीदारी के लिए दिल्ली की इन सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं।

Karwa Chauth 2023 Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping in Budget
करवा चौथ खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : istock

चांदनी चौक

दिल्ली की चांदनी चौक बाजार एथनिक कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट मार्केट में से एक हैं। यहां हल्के एथनिक लहंगों से लेकर भारी भरकम लहंगा सेट कम दाम में मिल सकते हैं। रेडी टू वियर साड़ी, अभिनेत्रियों की तरह लेटेस्ट डिजाइन की साड़ी, शरारा सेट, कुर्ता सेट आदि बजट में खरीद सकते हैं। कई दुकानों पर ब्लाउज रेडीमेड मिल जाएंगे। ऐसे में आपको अपना आउटफिट रेडी कराने के लिए अधिक समय की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आउटफिट की मैचिंग की ज्वेलरी, चूड़ियां आदि भी खरीद सकते हैं।

Karwa Chauth 2023 Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping in Budget
करवा चौथ खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : instagram

करोल बाग 

दिल्ली के करोल बाग में भी करवा चौथ के लिए दुकाने सजी हुई हैं। यहां करवा चौथ के लिए नया स्टाॅक आ गया है। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और फुट वियर तक और पूजा के सामान से लेकर पति या पत्नी के लिए तोहफे तक सब कुछ आसानी से मिल जाएगा। हालांकि करोल बाग में सामान का दाम अन्य बाजारों से थोड़ा अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping in Budget
करवा चौथ खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : istock

लाजपत नगर बाजार

किफायदी दामों में डिजाइनर साड़ियां खरीदाना चाहती हैं तो दिल्ली की लाजपत नगर बाजार जा सकती हैं। लाजपत मार्केट में करवा चौथ के लिए कम दामों में डिजाइनर साड़ियां मिल जाएंगी। कपड़ों के अलावा भी लाजपत नगर बाजार में आपको हर  चीज का विकल्प मिल सकता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Cheapest Market in Delhi For Karwa Chauth Shopping in Budget
करवा चौथ खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : istock

लक्ष्मी नगर बाजार

सिल्क से लेकर कांजीवरम साड़ी खरीदने के लिए दिल्ली की लक्ष्मी नगर मार्केट बेस्ट जगह है। लक्ष्मी नगर में सोमवार बाजार लगती है। इस बाजार में भी कम दामों में एक से बढ़कर एक सामान मिल सकता है। साथ ही होलसेल रेट पर डिजाइनर  साड़ी की फर्स्ट कॉपी आसानी से खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed