फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honeymoon Destination: सर्दियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं ये हनीमून डेस्टिनेशन, कपल को आएंगी बेहद पसंद

Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Best Winter Honeymoon Destinations In India 2023 Couple Romantic Places
हनीमून डेस्टीनेशन - फोटो : Istock

Winter Honeymoon Destinations In India : शादी के बाद पति-पत्नी अपने रिश्ते की शुरुआत खूबसूरत यादों के साथ करना चाहते हैं। इसके साथ ही अरेंज मैरिज के जरिए रिश्ते में बंधे कपल शादी के शुरुआती दिनों में एक दूसरे को समझने के दौर में होते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताना चाहिए। हालांकि परिवार और गृहस्थी के कामों में व्यस्तता के कारण नवविवाहित दंपत्ति एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता बाते।



हनीमून एक ऐसा मौका होता है जब कपल शादी की बाद की थकावट मिटाने और रिलैक्स होने के लिए घर से दूर घूमने जाते हैं। अगर आपकी शादी इस सर्दियों के मौसम में हो रही है और आप आगानी सर्दियों में हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले ले ही तैयारी कर लें। सबसे पहले तो सर्दियों के लिए हनीमून की बेहतरीन जगहों का चयन करें। यहां आपको भारत के चार बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताया जा रहा है, जहां शादी के बाद जीवनसाथी के साथ घूम सकते हैं।

Best Winter Honeymoon Destinations In India 2023 Couple Romantic Places
goa - फोटो : istock

गोवा

सर्दियों में हनीमून के लिए कपल गोवा घूमने जा सकते हैं। गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों और हनीमून के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां समुद्र किनारे नवविवाहित जोड़ा अपने साथी का हाथ थामे रेत पर टहलने और समुद्र के पानी से खेलने समेत कई एक्टिविटी के जरिए भविष्य के लिए सपने देख सकते हैं। गोवा में लेट नाइट पार्टी, क्रूज पर रोमांटिक डिनर डेट का आनंद भी उठा सकते हैं। गोवा में कैलेंगुट बीच, बागा बीच, वागाटोर बीच, और पालोलेम बीच घूमने जा सकते हैं।

Best Winter Honeymoon Destinations In India 2023 Couple Romantic Places
Darjeeling - फोटो : istock

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग बेहद खूबसूरत स्थान है। चाय बागानों के साथ ही यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग को "क्वीन ऑफ हिल्स" भी कहा जाता है। हनीमून को यादगार बनाने के लिए दार्जिलिंग का चयन कर रहे हैं तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता अलग अनुभव करा सकती है। दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन से घूम सकते हैं। पार्टनर के साथ ट्रेन में बैठकर चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। पार्टनर के साथ टाइगर हिल से और कंचनजंगा के पीछे से उगते सूरज को देख सकते हैं। मौसम साफ रहने पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Winter Honeymoon Destinations In India 2023 Couple Romantic Places
गुलमर्ग में बर्फानी तूफान - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग
 

कश्मीर को धरती का स्वर्ग या जन्नत कहना गलत नहीं होगा। शादीशुदा कपल के लिए कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बहुत से पर्यटक स्थल हैं। अगर आप कश्मीर की वादियों की सैर करना चाहते हैं तो गुलमर्ग जा सकते हैं। कश्मीर में स्थित यह हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है। यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बर्फीली पड़ाहियों की सैर, झीलों के बीच हाउस बोट का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
Best Winter Honeymoon Destinations In India 2023 Couple Romantic Places
केरल - फोटो : pixabay

केरल 

हनीमून के लिए केरल का भी चयन कर सकते हैं। केरल अपने समुद्री तटों, आइलैंड्स, घाट, हरे भरे पहाड़ों, चाय व कॉफी बागानों और वाइल्ड लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। यहां एराविकुलम और पेरियार जैसे राष्ट्रीय उद्यान हैं, साथ ही वायनाड जैसी खूबसूरत जगहों को घूमने का आनंद भी उठा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed