Kurukshetra Tourist Places: कुरुक्षेत्र कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत युद्ध की स्थली है। यह वही भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र अपनी महान सांस्कृतिक विरासत के लिए भारत में जाना जाता है। कुरुक्षेत्र हरियाणा के उत्तर में स्थित एक जिला है। कुरुक्षेत्र की तरह ही हरियाणा में कई स्थल हैं, जो वैदिक संस्कृति से जुड़े हैं, इसमें गुरुग्राम का नाम भी शामिल है।
गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र को वास्तविक तौर पर श्रीकृष्ण की कर्मस्थली भी कह सकते हैं। हालांकि कुरुक्षेत्र कृष्ण की जन्मस्थली गोकुल, मथुरा और वृंदावन के जितना प्रसिद्धी नहीं पा सका। यात्रा पर जाने की योजना है इस बार श्रीकृष्ण की कर्मस्थली की ओर रवानगी लें, यहां आपको कई धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की जगह देखने को मिल सकती हैं। इस लेख के जरिए करिए कुरुक्षेत्र की सैर।