अमेरिका जाने का सुनहरा मौका कहीं फिसल ना जाए हाथ से, इस टूर पैकेज से अपना सपना करें पूरा
अगले दिन वॉशिंगटन डीसी जाएंगे और यूएस कैपिटल हिल, वाइट हाउस के फोटो शॉप, कोरियन और लिंकन मेमोरियल्स और डब्ल्यूडब्ल्यूआईआई मेमोरियल और स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नैचरल हिस्ट्री पहुंचेंगे। नियाग्रा में यात्री हर्शी चॉकलेट वर्ल्ड और कॉर्निंग म्यूजियम ऑफ ग्लास जाएंगे। टूर के छठे दिन आप मेड ऑफ द मिस्ट बोट टूर की सैर करेंगे। सैन फ्रैंसिस्को में यात्री गोल्डन गेट क्रूज, सी द सिविक सेंटर, यूनियन स्क्वॉयर, गोल्डन गेट पार्क और ट्विन पीक्स जैसी जगहों पर जाएंगे। टूर के आठवें दिन टूरिस्ट लास वेगास के मशहूर थीम्ड होटल्स जाएंगे। लॉस ऐंजिलस में यात्री सैंटा मोनिका बीच और यूनिवर्सल स्टूडियो देखेंगे।
इस पैकेज में कतर एयरलाइंस से इकॉनमी क्लास में वापसी, बफैलो से सैन फ्रैंसिस्को और सैन फ्रैंसिस्को से लास वेगास की इंटरनल फ्लाइट्स, रिटर्न एयरपोर्ट ट्रांसफर्स, 12 रात रुकने और ट्रैवल प्रोग्राम के मुताबिक साइटसीइंग भी शामिल है। पैकेज में लॉन्ड्री के खर्चे, शराब, मिनरल वॉटर, फूड जैसी चीजें शामिल नहीं हैं। इनका खर्च आपको खुद उठाना होगा। आपको पासपोर्ट साइज के दो फोटो, पासपोर्ट की कॉपी और पैन कार्ड की कॉपी बुकिंग के तीन दिनों के अंदर आईआरसीटीसी को देनी होगी। फ्लाइट में खाने और पीने की चीजें का भुगतान भी आपको करना होगा।