फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपल्स के लिए रेलवे ने निकाला शानदार पैकेज, रोमांटिक मौसम में केरल की सैर होगी बेहद सस्ती

Sun, 07 Jul 2019 11:32 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 07 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
irctc kerala tourism offer for 6 fays in low budget

केरल की खूबसूरती को हर कोई देखना चाहता है। लेकिन कभी समय तो कभी बजट के कारण अगर आप नहीं घूम पाए हैं तो अब आप अपना बैग पैक कर लीजिए। क्योंकि भारतीय रेलवे की कैटरिंग ऐंड टूरिजम ( आईआरसीटीसी ) आपके लिए सुनहरा ऑफर लेकर आया है। जहां आप बहुत ही कम पैसों में केरल की प्राकृतिक खूबसूरती को निहार सकते हैं। 

irctc kerala tourism offer for 6 fays in low budget

Kerala With House Boat Stay Ex. Bhubaneswar केरल का यह टूर 5 रात और 6 दिन का तय किया गया है। यह पूरी यात्रा इंडिगो की फ्लाइट्स के जरिए की जाएगी। टूर की शुरुआत उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से होगी। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की है। इस टूर की शुरुआती कीमत प्रति व्यक्ति 25 हजार 615 रुपये रखा गया है। 

irctc kerala tourism offer for 6 fays in low budget
- फोटो : irctc

टूर के दौरान यात्री कोच्चि, मुन्नार, कुमाराकोम, त्रिवेंद्रम और कोवालम की भी यात्रा करेंगे। टूर 20 सितंबर 2019 को शुरू होगा। इस टूर के दौरान आप प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। केरल में स्थित कुमाराकोम छोटे और सुंदर द्वीपों के झुंड के रूप में इस राज्य का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
irctc kerala tourism offer for 6 fays in low budget
- फोटो : irctc

अगर आप इस टूर के लिए तीन लोगों के ग्रुप में बुकिंग कराते हैं तो आपके प्रति व्यक्ति 25 हजार 615 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों द्वारा यह पैकेज लिए जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 27 हजार 285 रुपये खर्च होंगे। वहीं सिंगल लोगों के लिए यह टूर पैकेज 36 हजार 860 रुपये में लिया जा सकता है।  

विज्ञापन
irctc kerala tourism offer for 6 fays in low budget

प्रकृति की अनोखी खूबसूरती, समुद्र के शांत किनारे देखकर आपको केरल में बस जाने का मन करेगा। केरल में खास जगहों पर जाना हो तो सबसे ऊंचाई पर अलेप्पी है। अलेप्पी हाउसबोट पर दौरे के लिए जाना जाता है। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed