वैसे तो दुनिया में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर हमेशा ही चर्चा चलती रहती है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषय हमेश ही पूरी दुनिया में बने रहते हैं। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार या यौन हिंसा जैसे मामले सामने आते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां महिलाएं बिना किसी डर और बिना किसी खौफ के न सिर्फ घर के बाहर निकलती हैं बल्कि सोलो ट्रैवल के मजे भी ले सकती हैं। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"6045f2a06825be1e684ffd8d","slug":"international-womens-day-2021-top-10-safest-country-in-world-for-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Womens Day: सोलो ट्रैवलिंग के लिए इन देशों में जा सकती हैं महिलाएं, काफी सुरक्षित हैं ये जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
International Womens Day: सोलो ट्रैवलिंग के लिए इन देशों में जा सकती हैं महिलाएं, काफी सुरक्षित हैं ये जगह
Mon, 08 Mar 2021 03:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 finlad
- फोटो : istock
फिनलैंड
- अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, और एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको शांति मिल सके। तो फिर आपके लिए फिनलैंड काफी सही जगह हो सकती है। यहां आपको घने जंगल, झीलें और लेमेन्जकी नेशनल पार्क मिल सकता है, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फॉरम ने अपनी ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पीटिटिव रिपोर्ट में महिलाओं के लिए फिनलैंड को यूरोप का सबसे सुरक्षित देश माना है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 canada
- फोटो : istock
कनाडा
- इस देश को भी महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां आपको विशाल जंगल, बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झीलें देखने को मिल सकती हैं। यहां हर साल काफी संख्या में महिलाएं घूमने पहुंचती हैं। यहां कई ऐसे शहर भी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 new zeland
- फोटो : istock
न्यूजीलैंड
- अगर आप वो महिलाएं हैं, जो प्रकृति, एडवेंचर और स्पोर्ट्स जैसी चीजों से प्यार करती हैं, तो आपके लिए न्यूजीलैंड सबसे सही जगह हो सकती है। ये देश दो द्वीपों से मिलकर बना है, और यहां कई खूबसूरत दृश्य हैं, जो मन को मोह लेते हैं।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 switzerland
- फोटो : istock
स्विट्जरलैंड
- अगर धरती का स्वर्ग कहीं है तो वो है स्विट्जरलैंड में। ये जगह दुनियाभर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, और महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। ग्लोबल पीस इंडेक्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड दुनिया का सातवां सबसे शांत देश भी है। यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है।