International Women's Day 2024 : घूमने का शौक जेंडर पर निर्भर नहीं करता। जितना पुरुषों को सफर जाना पसंद होता है, उतना ही महिलाओं को भी। हालांकि सफर के दौरान महिलाओं और पुरुषों की स्थिति में कुछ फर्क जरूर होता है। जैसे अगर किसी लड़के को ट्रिप पर जाना है तो वह कभी भी और कहीं भी दोस्तों या अकेले जा सकता है। हालांकि महिलाएं सफर पर निकलने से पहले काफी विचार करती हैं। अगर परिवार या साथ में पुरुष हैं तब उनके लिए सफर सुरक्षित माना जा सकता है।
महिलाओं को अकेले सफर करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा होती है। कई बार सामाजिक संदर्भों में अकेले सफर करना महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब वे नए स्थानों पर हों।
हालांकि आज के दौर में नारी तो सशक्त हुई ही है, आसपास का वातावरण और जगहें भी नारी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अपडेट हो रहे हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घूमने की योजना बनाकर मां-बेटी, बहनें या सहेलियों के साथ सफर पर जा सकती हैं। महिला दिवस 8 मार्च को है, जिसके बाद वीकेंड मिलेगा। मौका अच्छा है, किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर महिलाएं सैर पर जाएं और महिला दिवस को सेलिब्रेट करें।
2 of 5
शिमला के कुफरी का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
कुफरी
हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास ही एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसका नाम कुफरी है। कुफरी में आप खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य देख सकते हैं। यह जगह महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package
- फोटो : Pixabay
मुन्नार
भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक मुन्नार है। महिलाएं यहां बेफिक्री के साथ मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली को देखने जा सकती हैं। सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए यह बेहतरीन जगह है।
4 of 5
राजस्थान के खूबसूरत शहर
- फोटो : facebook
जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से महिला ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन जगह है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर को घूम सकते हैं।
5 of 5
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल के शहर दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। दार्जिलिंग हमेशा महिला यात्रियों की पसंदीदा जगह रही है। इस छोटे से शहर में बौद्ध मठ, चिड़ियाघर, प्राकृतिक खूबसूरती, शानदार खुशनुमा मौसम और घूमने के लिए एक से बढ़कर एक कई जगहें यहां हैं। दार्जिंलिंग की पहचान चाय के बागान, पहाड़, मंदिर, मठ और प्रकृतिक खूबसूरती से है। टॉय-ट्रेन का मजा ले सकते हैं।