फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tea Day : भारत नहीं दुनिया के इन देशों में सबसे ज्यादा चाय पीते हैं लोग

Wed, 21 May 2025 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 May 2025 09:10 AM IST
सार

International Tea Day भारत चाय प्रेमियों का देश है, जहां सुबह की नींद चाय के साथ खुलती है और दिनभर खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए चाय का सेवन किया जाता है। 

विज्ञापन
International Tea Day Highest Tea Consuming Countries Most Tea Consuming Country
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस - फोटो : Freepik.com

International Tea Day : अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य चाय के इतिहास, संस्कृति और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। चाय एक लोकप्रिय पेय है, जिसका सेवन दुनियाभर में किया जाता है। विश्व भर में चाय को सबसे लोकप्रिय पेयों में से एक माना जाता है। यह न केवल स्वाद और परंपरा से जुड़ा है, बल्कि कई संस्कृतियों में संवाद का माध्यम भी है।



भारत चाय प्रेमियों का देश है, जहां सुबह की नींद चाय के साथ खुलती है और दिनभर खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए चाय का सेवन किया जाता है। भारत में घर से लेकर रेस्तरां और स्ट्रीट पर चाय परोसी जाती हैं, लेकिन कुछ अन्य देश ऐसे हैं जहां प्रति व्यक्ति चाय की खपत भारत से भी अधिक होती है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा चाय उत्पादन वाला देश है।  पहले नंबर पर चीन है। हालांकि सबसे ज्यादा चाय पीने वाले देशों में भारत का स्थान 23वां है। 

आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां सबसे अधिक चाय पी जाती है और भारत इस सूची में किस नंबर पर आता है। 

International Tea Day Highest Tea Consuming Countries Most Tea Consuming Country
चाय - फोटो : Adobe Stock

तुर्की

दुनिया में सबसे अधिक चाय की खपत तुर्की में होती है। यहां प्रति व्यक्ति साल भर में 3.16 किलो चाय का सेवन करता है। तुर्की में चाय एक सामाजिक परंपरा है। यहां दिन की शुरुआत और अंत दोनों चाय के साथ होते हैं। छोटे ग्लास में बिना दूध की मीठी चाय परोसी जाती है। 

International Tea Day Highest Tea Consuming Countries Most Tea Consuming Country
आयरलैंड  - फोटो : Freepik.com

आयरलैंड 

तुर्की के बाद सबसे अधिक चाय की खपत आयरलैंड में होती है, जहां प्रति व्यक्ति वार्षिक चाय की मात्रा 2.19 किलो है। आयरिश लोग दूध के साथ स्ट्रांग ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। चाय उनके घरेलू जीवन और मेहमान नवाजी का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Tea Day Highest Tea Consuming Countries Most Tea Consuming Country
मोरक्को की ग्रीन टी - फोटो : Freepik

यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटेन की आफ्टरनून टी की परंपरा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन बहुत पसंद किया जाता है। यहां साल भर में एक व्यक्ति लगभग 1.94 किलो चाय की खपत करते हैं। 

ईरान में काली चाय बेहद पसंद की जाती है। वहीं पांचवें स्थान पर रूस है जहां चाय पारंपरिक समोवर में बनाई जाती है। मोरक्को की ग्रीन टी विद मिंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
International Tea Day Highest Tea Consuming Countries Most Tea Consuming Country
भारत की चाय - फोटो : Freepik.com

भारत और चीन में चाय की खपत

भारत में चाय का उत्पादन और कुल खपत दोनों में अग्रणी है लेकिन बड़ी जनसंख्या के कारण प्रति व्यक्ति खपत तुलनात्मक रूप से कम है। यहां मसाला चाय, अदरक चाय, और दूध वाली चाय सबसे लोकप्रिय हैं। चीन चाय का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला देश है। यहां चाय एक सांस्कृतिक और स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में ली जाती है। चीन में ग्रीन टी, ऊलोंग टी और व्हाइट टी पिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed